जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती



जामुड़िया-जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के गांधी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारतरत्न राजीव गांधी की 80 वां जन्म जयंती मनाई गई. इस दौरान उपस्थित सभी कांग्रेस के लोगो ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए.इस अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने राजनैतिक जीवन में पुरी निष्ठा से देश की सेवा की आज पंचायत में महिलाओं ,अनुसूचित जातियों ,अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधियों को जो हम-सब देख पा रहे हैं, वह राजीव गांधी की ही कल्पना का प्रतिबिंब है .18 वर्ष की आयु में ही मताधिकार का प्रयोग करने का विधान राजीव गांधी ने ही किया था. उन्हें सूचना क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं. इस अवसर पर उपस्थित थे जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परितोष बाउरी , आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के चार नम्बर वार्ड के अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी , अस्लम रजा , सोनू गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर