सुपारी किलर्स के साथ कृष्ना प्रसाद क्या कर रहे थे,वह भाजपा में है या नहीं इसकी जानकारी नही है-अग्निमित्रा पॉल



 रानीगंज-बर्नपुर अंचल के दबंग व्यपारी सैयद इम्तियाज आलम के पिता सैयद फरीद आलम के हत्या के फरार आरोपियों में से महेश शर्मा और राजकुमार शुक्ला के साथ आसनसोल के समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के धनबाद जिला के गोविंदपुर अंचल में साथ में बैठे होने की एक तस्वीर वायरल होने को लेकर शुक्रवार को रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत अमृतनगर कोलियरी अंचल स्तिथ भाजपा कार्यालय में जब आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल से इस विषय में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कृष्णा प्रसाद 2021 तक भाजपा के कार्यकर्ता रहे थे. 2021 के चुनावों के बाद बीते 2 सालों में भाजपा के साथ उनका जुड़ाव कितना रहा इसे लेकर उन्हें बहुत जानकारी नहीं है कि वह भाजपा में है या नहीं, क्योंकि जब भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे थे उनको घर से बेदखल किया जा रहा था, भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को धमकाया जा रहा था, तब कृष्णा प्रसाद कभी आगे नहीं आए और इन कार्यकर्ताओं के साथ कभी खड़े नहीं दिखे ,विधायक ने कहा कि इस वजह से वह इस बात से सहमत नहीं है कि भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा प्रसाद किसी सुपारी किलर के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि वह भाजपा में है भी या नहीं यह अभी तक साफ नहीं है. इसके उपरांत उन्होंने कहा कि अगर यह मान भी लिया जाए कि कृष्णा प्रसाद भाजपा में है तब भी यह सवाल उठता है कि वह सुपारी किलर्स के साथ क्या कर रहे थे. बर्नपुर के व्यवसाई के पिता की हत्या के आरोपी दो सुपारी किलर्स के साथ कृष्णा प्रसाद का देखा जाना कई सवाल खड़े करता है, जिनका जवाब वह भी चाहती हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कृष्णा प्रसाद कहते हैं कि वह एक समाजसेवी हैं अगर वह समाजसेवी है तो उनको सुपारी किलर्स के साथ बैठक करने की क्या आवश्यकता है. यह सवाल उनका नहीं है यह जांच का विषय होना चाहिए ,क्योंकि एक समाजसेवी का अपराधियों के साथ क्या लेना देना हो सकता है उस बैठक में किसकी हत्या की योजना बनाई जा रही थी. इस बात का खुलासा होना अति आवश्यक है. उन्होंने पुलिस से मांग की कि वह इन शब्द रहस्यों से पर्दा उठाया और पता करें कि उस बैठक में किस विषय पर आलोचना हो रही थी और कहीं उस बैठक में किसी की हत्या की योजना तो नहीं बनाई जा रही थी. उनका साफ कहना था कि भाजपा इस तरह की हत्या की राजनीति को मान्यता नहीं देती क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास. उनके राजनीतिक दर्शन में हत्या या हत्या की राजनीति कहीं नहीं आती विधायक ने कहा कि एक तरफ जहां भाजपा कहती है कि हिंसा मुक्त पंचायत चुनाव चाहिए .भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत चाहिए वही अगर कृष्णा प्रसाद खुद को भाजपा कार्यकर्ता कहते हैं और वह खुद जाकर अपराधियों से बैठक कर रहे हैं तो भाजपा को ऐसे कार्यकर्ता की कोई जरूरत नहीं है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता