भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मैदान में उतरे जीतेंद्र, किया प्रचार, तृणमूल पर कसा तंज




सालानपुर-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के भाजपा उमीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने बुधवार भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी सालानपुर प्रखंड के डाबर कोलियरी एंव मनोहरा क्षेत्र पहुँचे। जहाँ उन्होंने ने डाबर काली मंदिर में माँ काली की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में पैदल चल कर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने लोगो से भयमुक्त होकर भाजपा को मतदान करने की अपील किया। प्रचार के दौरान जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि हमे जानकारी मिली है कि इस क्षेत्र के भाजपा के समर्थकों एंव भाजपा उम्मीदवार को तृणमूल के कार्यकर्ता धमकियां दे रहे है। लोगो को धमका रहे है कि अगर कोई भी भाजपा से सम्पर्क रखेगा तो उन्हें ईसीएल आवास से बेदखल कर दिया जायेगा। में उन सब को भाजपा की ओर से कहना चाहता हूं कि ये आवास ईसीएल की हैं और ईसीएल का प्रबंधन केन्द्र सरकार के अधीन है। इसलिए किसी को तृणमूल से डरने की जरूरत नहीं है। इन इलाकों में कोई विकास नहीं हुआ है और ना ही तृणमूल के नेता होने देंगे। इसलिए लोग अब बीजेपी के साथ हैं इसलिए हमें जीत का भरोसा है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक जिस रोड पर रोड शो कर के गये, वह केन्द्र ने बनाई है। उस सड़क पर क्यों प्रचार कर रहे है। अगर हिमत है तो अपने सरकार की विकास को देखने गांवों में आये। जहाँ तृणमूल कांग्रेस ने मुँह से विकास किया है। जितेन्द्र तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि क्या कारण है कि अभिषेक के इतने बड़े रोड शो में राज्य के मंत्री और आसनसोल के इतने बड़े नेता विधायक मलय घटक को छोड़कर सभी विधायक मौजूद थे। इससे साफ है कि तृणमूल में गुट बाजी है। वह अभिषेक के विरोध में बोले इसलिये उन्हें पार्टी से धीरे-धीरे दरकिनार किया जा रहा है। 

वही तृणमूल नेता भोला सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जितेंद्र तिवारी कौन है, यहाँ ऐसे आदमी का कोई वजूद नही है। ये लोग चुनाव के समय बिल से बाहर आते है और फिर जा कर छुप जाते है। वे सालानपुर प्रखंड में सिर्फ अशांति फैलाने आये है। जनता विकास को देखकर वोट देगी। रही बात सड़क की तो ये सड़क किसी के बाप की नह है। यह सड़क बाराबनी विधायक द्वारा बनाई गई है। अगर भाजपा के नेताओं को विकास देखना है तो सालानपुर के सभी गांवों का दौरा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा