कपड़ा दुकान में लगी आग ,नगदी सहित लाखो की कपड़ा जल कर हूई राख






 जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के केन्दा फाड़ी अन्तर्गत परसिया गाँव में बिते रात एक कपड़े की दुकान में आग लगने के कारण नकदी समेत लाखों के कपड़े जलकर राख हो गयी. दुकान के आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी केन्दा फाड़ी के प्रभारी सुकांत दास को दी, देरी ना करते हुए केंदा फाड़ी के प्रभारी ने रानीगंज के दमकल विभाग को सूचित किया. मौके पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने आग को बुझाना शुरू किया और वे आग बुझाने में सफल रहे . दुकान के मालिक सुजय पांडेय ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात को मैं अस्पताल गया था किसी को देखने के लिए,उस दौरान मुझे खबर मिली की मेरी दूकान में आग लग गई है. सुबह आकर जब मैं दुकान पहुंचा तो देखा कि शॉर्ट सर्किट के द्वारा मेरे दुकान में आग लगने के कारण दुकान में रखे सारे कपड़े और नगद राशि एक लाख रुपए चलकर पूरी तरह राख हो गए थे. उन्होंने बताया कि पहले इस दुकान में वह अगरबती बना कर बेचते थे,पर वह कारोबार न चलने पर कपड़ा दुकान खोली गई,वहीं अगरबत्ती बनाने की मशीन और स्टॉक में रखी सारी अगरबत्ती के पैकेट भी जल कर राख हो गए. उन्होंने बताया कि सारे कपड़े की कीमत और नकद राशि लेकर करीब लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि कई सालों में कमाए हुए मेहनत की कमाई जलकर राख हो गई है. हम छोटे व्यवसाई हैं ,फिर से दुकान शुरू करने के लिए मेरे पास पूंजी भी नहीं है.अब किस तरह परिवार का गुजारा होगा,यह ईश्वर पर निर्भर है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर