ईसीएल प्रबन्धन द्वारा एसडीएल मशीन खोलने का विरोध



 जामुड़िया - ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र अन्तर्गत श्रीपुर एरिया के शिव डांगा एएसआई बंद पड़े कोलियरी के माइंस में निघा कोलियरी से फिटर फोरमैन एवं टंडेल ने एक टीम बना कर मैनेजमेन्ट की और से एसडीएल मशीन का पम्प खोलकर उठाने के लिए आये थे, जिसका विरोध इस कोलियरी के श्रमिक और यूनियन द्वारा कर उसे रोक दिया गया. बुधवार को संयुक्त मोर्चा के तरफ से इस कोलियरी मेनेजमेंट के विरुद्ध में एक गेट मीटिंग का किया गया. इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह कोलियरी बहुत दिनों से बंद है. मैनेजमेन्ट इसे चालु करने की बजाय इसे सम्पपुर्ण रूप से बंद करने का प्रयास कर रही है. यहाँ से कुछ श्रमिको को निघा कोलयरी में कार्य करने के लिए ले जाया गया था, लेकिन जिस जगह पर कार्य करने के लिए निघा कोलियरी में ले गया है उसे जगह पर कार्य कराने के बजाय अन्य कार्य करवाया जा रहा है, जबकि निघा कोलयरी में अभी भी 378 मेन पावर कार्य कर रहे हैं ,फिर इस कोलियरी से लोगों को क्यो ले जाया गया है ओर अभी भी शिव डांगा एसएसआइ कोलियरी में 212 मेन पावर इस कोलयरी को चालु करने के लिए दिन रात प्रयास कर रही है. अभी भी इस कोलियरी में अभी भी कई टन अच्छे गुणवत्ता वाले फालेन कोयला पड़े हुए है, उसे अगर मैनेजमेन्ट यहाँ से उठाने का प्रयास किया जाय तो यह कोलयरी कई सालों तक चलेगी. यहाँ पर जितने भी श्रमिक है. हमलोग वादा करते हैं कि हमलोगों को अगर इस एरिया से इसे चालु करने के लिए सहयोग मिला तो तीनो पाली में 150 सौ टन कोयला से भी अधिक उत्पादन दे सकते है. हमलोग के दवारा इस कोलियरी को फिर से चालू करने के लिए यह लड़ाई हमेशा जारी रहेगा .इस मौके पर बीरेन्द्र महतो, नारायण साव ,रमनिका मंडल, शीतल चक्रवर्ती, रामाधार हरिजन, उमेश यादव ,राम कुमार नोनिया ,सुभान मियाँ, राजेन्द्र यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात