जामुडिया:भाजपा कार्यकर्ताओं को टीएमसी द्वारा प्रताड़ित करने तथा राज्य पुलिस द्वारा सत्ता पक्ष के समर्थन करने के आरोप में भाजपाइयों ने केंदा फांडी के सामने बुधवार को धरना दिया
धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन तथा तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया.इस दौरान भाजपा नेत्री सह पंचायत चुनाव में भाजपा की जामुडिया विधानसभा पर्यवेक्षक काकोली घोष ने कहा कि पुलिस प्रशासन तृणमूल कांग्रेस के कैडर के रूप में काम कर रही हैउन्होनें कहा कि भाजपा के चुनावी प्रत्याशीयों को धमकाने के साथ साथ विभिन्न तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा,वहीं पुलिस प्रशासन को शिकायत करने पर कोई कार्यवाई नही किया जाता है.उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्दा फाडी में काम करने वाले दो सिवीक वोलेंटियर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लेकर घर घर प्रचार कर रहे है, साथ ही भाजपा समर्थकों को धमकाया जा रहा है.उन्होने कहा कि ऐसे कर्मीयों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को कडी कार्यवाई करनी चाहिए.अंचल के भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान अशान्ती फैलाने की पूरी तैयारी तृणमूल कांग्रेस द्वारा कर लिया गया है, पुलिस अगर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ सख्ती नहीं अपनाएगी तो चुनाव के दौरान भारी हिंसा होने की सम्भावना है.उन्होनें कहा कि अभी से ही तृणमूल समर्थकों द्वारा भाजपा के प्रार्थीयों को डराया धमकाया जा रहा है.जामुडिया पंचायत क्षेत्र के परसिया,डोबराना,श्यामला,बहादुरपुर आदि इलाकों में पंचायत चुनाव के दौरान शाशक दल तृणमूल कांग्रेस द्वारा अशान्ती फैलाया जा सकता है.पुलिस प्रशासन को पूर्व से ही सूचित किया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में तृणमूल कर्मीयों पर नकेल नही कसने से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटीत हो सकता है जिसके लिए पुलिस पूर्ण रूप से जिम्मेवार होगी.
धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधी मंडल केन्दा फाडी प्रभारी सुकांतो दास से मुलाकात कर दोनों सिविक वोलेंटियर के खिलाफ विभागीय कार्यवाई किए जाने के साथ क्षेत्र में अशान्ती फैलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई किये जाने की मांग किया. पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान कोई गडबडी ना हो इसके लिए
प्रशासन को पूरी तरह सचेत होकर काम करने की गुहार लगाई.इस दौरान भाजपा के जिला परिषद प्रार्थी मल्लिका मंडल,भाजपा जामुडिया मंडल अध्यक्ष रमेश घोष,बि बी जे वाई एम नेता रंजीत नोनीया,राहुल चौबे,विष्णु नेवार,लिच्छुमय मंडल,पंचायत सदस्य प्रार्थी सुलेखा नोनीया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ