झांटी डांगा में 8 महीने में एक दुकान एवं चार घरों में चोरी




 रानीगंज -रानीगंज के वार्ड नम्बर 35 के झांटी डांगा में बीते 8 माह के भीतर चार घरों एवं एक दुकान में चोरी की घटना ने इलाके वासियों के नींद उड़ा दिया है .गुरुवार की रात इलाके स्थित एक किराने की दुकान को अपराधियों ने फिर अपना निशाना बनाया.राहुल गोराई नामक इस व्यक्ति की दुकान से अपराधियों ने 10हजार रूपए नगद 10 बोरा चावल, तेल की कुछ पेटी सहित अन्य सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. दुकान के मालिक ने बताया कि वह आज सुबह जब वह घर में दुकान आने के लिए तैयार हो रहे थे कि एक स्थानीय निवासी ने उन्हें उनकी दुकान में चोरी होने की खबर दी. वह आनन फानन में दुकान में आए तो देखा कि चावल के बोरे तेल की पेटी नगद 10 हजार रुपए चोरी हो गए हैं उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई बार चोरी हुई है लेकिन पुलिस की तरफ से कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जाते. उन्होंने बताया कि बीते दुर्गापूजा के समय गोल गप्पे बेचने वाले संजीत साव के घर से नगद सहित 5 लाख के गहने चोरी हो गए थे,वह अपनी पुत्री के विवाह के लिए इन गहनो को तैयार कर रखा था.इलाके के ही दीपायन दास,मृणाल कुमार के घर चोरी कर लिए गये थे. राहुल गोराई ने बताया कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की गई. उन्होंने बताया कि दुकान के ताला तोड़कर शटर को किसी चीज से तोड़ा गया था.इसी इलाके में रहने वाले रानीगंज जेवलरी एसोसिएशन के प्रदीप नन्दी ने बताया कि लेकिन पुलिस को तत्काल चोरों को पकड़ना चाहिए,लगातार चोरी की घटना चिंता का विषय है . घटना स्थल से एक डंबल भी बरामद हुआ है . माना जा रहा है कि चोरों ने उसी से दरवाजे का ताला तोड़ा .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता