आसनसोल नगर निगम द्वारा अरण्य सप्ताह की शुरुआत, 6000 पौधे वितरित किए जाएंगे





 आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की ओर से अरण्य सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत गुरूवार को किया गया जो 21 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान तहत आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। अभियान के पहले दिन नगर निगम की ओर से लोगों के बीच पौधे बांटे गए। इस विषय में आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल नगर निगम की ओर से अरण्य सप्ताह का आयोजन किया गया है जो 21 तारीख तक चलेगा। इसके तहत करीब 6000 पौधों का वितरण किया जाएगा। विभिन्न संगठनों के सदस्यों को यह पौधे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं वैसे ही इन पौधों की देखभाल करनी होगी। पौधों को लगाने के बाद कम से कम एक से डेढ़ साल तक इन पौधों की देखभाल करनी होगी ताकि यह पौधे एक वृक्ष का रूप ले लें। इसके बाद यह वृक्ष हमें खुद ही फायदा पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने देखा कि ऑक्सीजन की कमी से भी लोगों को जूझना पड़ रहा होगा। अगर आसनसोल शिल्पांचल में वृक्षारोपण होगा और हर तरफ हरियाली होगी तो लोगों को फायदा ही होगा नुकसान नहीं। इसलिए उन्होंने सभी से वृक्षारोपण करने और उनकी देखभाल करने की अपील की। वहीं आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि विश्व के साथ-साथ भारत में भी प्राकृतिक परिस्थितियों में काफी परिवर्तन आ रहा है, इसकी वजह है वृक्षों की कटाई उन्होंने कहा कि एक आंकड़े के मुताबिक पूरे साल भर में पूरे देश में 10 करोड़ से ज्यादा वृक्षों की कटाई की गई। वह भी विभिन्न विकास मूलक कार्यों के नाम पर इससे प्रकृति का संतुलन काफी बिगड़ गया है जिस वजह से आज उत्तराखंड से लेकर गंगासागर तक प्राकृतिक आपदाएं देखी जा रही हैं। इससे बचने का सिर्फ एक ही उपाय है वह है वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन को फिर से वापस लाना। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जबसे 2011 में सत्ता संभाली है वह इस दिशा में काफी प्रयास कर रही हैं आसनसोल नगर निगम इसका अपवाद नहीं है हर साल की तरह इस साल भी इस कार्यक्रम को किया जा रहा है ताकि एक सप्ताह तक लोगों को जागरूक किया जा सके एवं वृक्षारोपण किया जा सके जिससे कि आने वाले खतरों से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा