रानीगंज-रानीगंज के तारबंगला मैदान के पास एक कबाड़ी के गोदाम से रानीगंज थाने की पुलिस ने करीब 50 से ज्यादा साईकिल बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार बीते कल रात को पुलिस को अपने सूत्रों से खबर मिली कि रानीगंज तारबंगला मैदान में हैदर नमक एक कबाड़ी के गोदाम में कई साइकिल मौजूद है ,रानीगंज पुलिस ने अपने टीम के साथ छापा मारा तो 50 से ज्यादा से ज्यादा साईकिल बारामद की गई . पुलिस ने साइकिलों को अपने कब्जे में लिया में ले लिया और हैदर अली को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि इतनी संख्या में साईकिल उसके गोदाम में साईकल कैसे आएअनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य सरकार के द्वारा सबुज साथी प्रकल्प के तहत जो साईकल छात्रों को दी जाती है,उन्ही में से कुछ साईकल जो खराब रहती है,उन्ही साईकिलों को किसी स्कूल ने इस कबाड़ी को बेचा है,फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.


0 टिप्पणियाँ