मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में मेडिकल स्टोर खुली



रानीगंज- गरीबो के बेहद् सस्ता इलाज के लिये प्रसिद्ध रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में बुधवार को एमआरएस मेडिकल स्टोर की शुरुआत हुई. रानीगंज बोरो चेयरमैन मुज्जमिल शहजादा और संस्था के सचिव आरपी खेतान ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया .इस मौके पर विवेकानंद सेवा केन्द्र के पदाधिकारी गण उपस्थित थे. यहां पर विभिन्न जेनेरिक दवाओं के साथ-साथ अन्य दवाएं भी सुलभ मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे. आरपी खेतान ने बताया क्योंकि यह एक सेवा प्रतिष्ठान है इसलिए यहां पर फायदा नहीं लेकर लोगों की सेवा को ही प्रमुखता दी गई है , लोगों की सहूलियत के लिए यहां पर दो काउंटर बनाए गए हैं ,एक अंदर और एक बाहर दोनों काउंटर से ही जेनेरिक दवाओं के साथ-साथ अन्य दवाएं भी अति सुलभ मूल्यों पर लोगों और मरीजों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध रहेंगे. आरपी खेतान ने कहा के बहुत जल्द हर प्रकार की दवाएं यहां उपलब्ध रहेंगे जो कि सुलभ मूल्यों पर लोगों तक पहुंचाई जाएंगे उनका कहना है कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल का एक नाम है यहां पर चिकित्सा सेवा अति सुलभ मूल्यों पर दी जाती है ,ताकि गरीब से गरीब इंसान भी चिकित्सा सेवा उपलब्ध कर सके .उन्होंने बताया कि आज रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के इतिहास में पहली बार दवा की एक दुकान खोली जा रही है .इस मौके पर बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा , इस अस्पताल को बनाने के लिए जमीन प्रदान करने वाले झुनझुनवाला परिवार के वंशज रमेश कुमार झुनझुनवाला, रानीगंज के विशिष्ट समाजसेवी राजकुमार कयाल विवेकानंद सेवा केंद्र के समीर राय सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा