कुल्टी ट्रैफिक गार्ड द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन




 बराकर -आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी ट्रैफिक गार्ड की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के पूर्व कुल्टी ट्रैफिक गार्ड के एएसआई धनंजय चौबे उनकी धर्मपत्नी रेणू चौबे तथा रंजीत कुमार घोष ने सर्वप्रथम रक्तदान किया. आसनसोल जिला अस्पताल से शुभदेव गांगुली के नेतृत्व में आयी टीम ने लगभग 50 लोगों का रक्त संग्रह किया.

         पश्चिम बंगाल फैमली एंड ब्लड डोनेशन कैंप वातानुकूलित बस में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ट्राफिक के डीसी आइपीएस आनंतो राय ने रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए कहा की हर व्यक्ति को रक्त दान करना चाहिए गर्मी के समय मे ब्लड बैंक में रक्त की कमी रहती है रक्त दान करने से शरीर मे रक्त का संचार होता है रक्त से कई की जान बचाई जाती है । इस लिए कहां गया है कि रक्तदान महा दान। रक्तदान शिविर में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। एसीपी कुल्टी सुकांतो बनर्जी ने रक्तदान शिविर को लेकर धन्यवाद दिया।

       इस मौके पर कुल्टी थाना के आइसी इंचार्ज कृष्णेंदु दता, कुल्टी ट्राफिक प्रभारी सुभेंदू चटर्जी, नियामतपुर ट्राफिक ऐसी विश्वनाथ दास, बराकर ट्राफिक ओसी चिरंजीवी राय गुहा, एएसआई इनामुल हक, शक्तिनाथ शील, पार्षद कृष्णा प्रसाद, कृष्णा यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा