जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित बलानपुर इलाके स्थित सत्विक सेमकास्ट प्राइवेट लिमिटेड सीमेंट फैक्ट्री में शनिवार को प्लांट के मजदूरों द्वारा प्लांट के मैनेजर को पीटने का आरोप लगाया गया है. मजदूरों ने पलांट के मैनेजर को इस लिये पिटा की मैनेजर मनोज सिन्हा ने प्लांट के गार्ड रूम में सो रहे चंपक बाउरी, मैंतो बाउरी, लखी कांत बाउरी नामक तीन मजदूरों को उठाकर कार्य करने के लिये कहने गए, फिर तब क्या था मजदूरों ने प्लांट के मैनेजर मनोज सिन्हा की पहले तो गला दबा दिया फिर उन्हे जमीन मे पटक कर जमकर लात घुसों से पिटाई शुरू कर दी. मजदूरों द्वारा की गई पिटाई से मैनेजर मनोज सिन्हा गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं प्लांट के अन्य सदस्यों ने मजदूरों के चुंगल से काफी मशक्कत के बाद मैनेजर मनोज सिन्हा को बचाया, और घटना की जानकारी जामुड़िया थाने को दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची .जामुड़िया थाना ने दोनों की पक्ष सुन थाने में बुला कर प्लांट मैनेजर को यह भी कहा गया अगर वह उनपर जानलेवा हमला करने वाले मजदूरों के ऊपर केस करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं पुलिस शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेगी.


0 टिप्पणियाँ