चुरुलिया तृणमूल कांग्रेस द्वारा विद्यालय में की गई रक्तदान शिविर




जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरूलिया फाड़ी अन्तर्गत तृणमूल कांग्रेस चुरुलिया अंचल समिति की ओर से चुरुलिया नव कृष्णा उच्च विद्यालय में शनिवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक एवं जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस रक्त दान शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया .यह रक्त संग्रह आसनसोल जिला अस्पताल के डाक्टरो के द्वारा किया गया. वहीं पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के 200 पौधा रोपन का भी किया गया .इस मौके पर चुरुलिया टीएमसी अंचल समिति की ओर से नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक ,विधायक हरेराम सिंह,मेयर परिषद सदस्य सह टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी, चुरुलिया फाड़ी इंचार्ज बिश्वजीत राय, प्रदीप मुखर्जी, अब्दुल हाउस, शेख अशरफ को सम्मानित किया गया .इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन राज्य सरकार की सबसे बड़ी योजना में आता है ,यही कारण है कि तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी खुद भी रक्तदान शिविर रक्तदान करने से पीछे नहीं हटते है. हम सभी रक्तदान करने का सफल आयोजन को रक्तदान आंदोलन का रूप देना चाहिए . विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से हमारा शरीर पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है ,कारण की जब हम रक्तदान करते हैं तो हमारे शरीर में नया रक्त का निर्माण होता है, जिससे हमारा शरीर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जाता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर