मंदिर में स्थापित मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर निकाली गई कलश यात्रा





जामुड़िया-शुक्रवार को जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या एक के बोरिंगडागा स्थित श्री श्री हरि मंदिर पाड़ा स्थित दुर्गा  मंदिर में शिव पार्वती और नंदी की प्रतिमा स्थापना को लेकर गाजे बाजे के साथ प्रातः कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में 108 महिलाओ ने सिर पर कलश रख कर बोरिंगडागा से शुरू होकर थाना मोड़, बाजार , सिनेमा मोड़ एवम पेट्रोल पम्प  होते हुए वापस यह कलश  बोरिंगडागा  दुर्गा मंदिर में रखा गया, जहां जामुड़िया नगर भृमण किया गया. यह कार्यक्रम पंडित आचार्य प्रमोद मिश्रा के द्वारा विधिवत  पूजा अर्चना कर की गई ,जिसके मुख्य रूप से यजमान के रूप में पप्पू पंडित, पवन बालुका ,रमाशंकर केशरी मौके पर मौजूद रहे. इस कलश यात्रा के मौके पर जामुड़िया के श्री श्याम मित्र मंडल की और से मुख्य बाजार में जगह जगह पर शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी.संस्था की और से राजेश गुप्ता ने कहा कि आज इस कलश यात्रा के दौरान इस भाग लेने वाले के लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत के लिए हमारे इस संस्था की और से शरबत ओर ठंडे पानी की वयवस्था की गई है, ताकि इससे लोगों को कुछ राहत मिल सके .इस अवसर पर  सुनील तायल, नरेश मेगोतिया, रमेश मेगोतिया, गोविंद तायल, विक्की सलूजा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात