काजी नजरुल इस्लाम कि पुत्रवधू की स्मृति में कवि सम्मेलन





 जामुड़िया-सोमवार की दोपहर काजी नजरूल इस्लाम की पुत्र वधु कल्याणी काजी की स्मृति पर कवि तीर्थ स्थल के नाम से प्रसिद्ध चुरुलिया पुस्तकालय के सभाकक्ष में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया.इस कवि सम्मेलन के आयोजक बंकिम ,नजरुल,रविन्द्र क्लब एवं हेमलेट पत्रिका गोष्टी थी.इस कवि सम्मेलन में आसनसोल बर्णपुर एवं जामुड़िया के कवियों ने हिस्सा लिया.कवि सम्मेलन में कवि काजी नजरुल के पोते अनिरुद्ध- कल्याणी काजी के पुत्र अरिंदम काजी, सुपर्णा काजी नजरुल विश्वविद्यालय के सचिव चंदन कोनार, उपनिदेशक सोमनाथ मुखोपाध्याय, प्रबीर चटर्जी, गौतम सरकार, तरुण काजी, शेख रिजाउल करीम ,दीपू काजी, पीके दे सरकार ,दिपु काजी ,प्रदीप मुखर्जी, बीना काजी, शेख अशरफ आदि उपस्थित थे. इस समारोह का संचालन आयोजक संस्था के सचिव नीलोत्पल रॉय चौधरी ने किया. कार्यक्रम के दौरान अनिरुद्ध काजी और कल्याणी काज़ी की कब्र के लिए मिट्टी कोलकत्ता से लाकर चुरुलिया में रखा गया. वहीं काजी नजरुल और प्रमिला देवी की कब्र के बगल में कल्याणी काजी और अनिरुद्ध काजी का स्मारक बनाया जाएगा. पर्यावरण दिवस के मौके पर उनके समाधि स्थल के पास कुछ पेड़ भी लगाये हैं. इस अवसर पर अरिंदम काजी ने कहा कि आज यहाँ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, मुझे यहाँ आकर बहुत ही अच्छा लगा . कुछ दिनों पहले यहाँ पर काजी नजरुल इस्लाम के जन्म जंयती के शुभ अवसर पर मेले के साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था जिसमें पश्चिम बंगाल सहित बंगलादेश से कवियो ने हिस्सा लिया था. यह सभी कार्यक्रम को यहाँ के लोग बरकार रखते हुए उनके यादो को हमेशा संजो कर रख रहे है. इस जगह को ओर भी बेहतर करने के लिए हम सभी का प्रयास जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर