रानीगंज- :आश्चर्य है कि पश्चिम बर्दवान जिले के डीआईसीओ द्वारा मीडिया ग्रुप में अभिषेक बनर्जी की सभा के लिए मीडिया कर्मियों को पास लेने के लिए कहा गया. एक सरकारी पद पर रहते हुए वहां से अभिषेक बनर्जी के सभा के लिए मीडिया कर्मियों को आने वीआईपी पास लेने के लिए कहना दिखाता है कि सरकारी कुर्सी पर बैठकर उसी का दुरुपयोग किस प्रकार किया जा रहा है तथा प्रशासन एवं शासक दल किस तरह से एक होकर कार्य कर रहे हैं.
अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार के किस पद पर हैं वह किसी पद पर नहीं है फिर ऐसा क्यों हो रहा है. नवान्न का 14 तल्ला अभी तृणमूल का पार्टी ऑफिस हो गया है. विधानसभा से तृणमूल मैं लोगों को ज्वाइन कराया जा रहा है. तृणमूल सरकार कोई नियम कानून नहीं मानती है.
यह बातें शुक्रवार को आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कहा. वह सर्वप्रथम जेमेरी ग्राम पंचायत अंतर्गत जेके नगर पोस्ट ऑफिस से बाइक रैली कर जेके नगर बाजार होते हुए लाइनपार गईं, वहां उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान वे घर-घर गई तथा हाथ जोड़ कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे. लाइनपार के पश्चात वह चलबलपुर में बाइक से जा कर डोर टू डोर कैंपेन चलाया.
चलबलपुर में एक जगह युवाओं के साथ अग्निमित्रा पाल ने वॉलीबॉल भी खेला. इस दौरान वहां के युवाओं द्वारा बॉल की मांग की गई ,उन की मांग को पूरा करने का उन्होंनेआश्वासन दिया. चलबलपुर के पश्चात वे बेलियाबथान, जेमेरी ग्राम एवं अंत में ओल्ड माइंस क्वार्टर इलाके में महिलाओं से बात की .इस दौरान उन्होंने तृणमूल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तृणमूल की दुर्नीति वाली सरकार को बदलना होगा. इस सरकार में सभी घोटाला कर रहे हैं. छोटे से बड़े सभी नेता सभी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. मोदी सरकार गरीबों को घर दे रही है, घर-घर पानी दे रही है, सड़क बनाकर दे रही है.इन सभी सुविधाओं को पाने के लिए उनो ने भाजपा को वोट देने की अपील की. ममता सरकार अभी सभी सरकारी डिपार्टमेंट को पार्टी के साथ मिला ली है. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में देखा गया कि एक तृणमूल कांग्रेस नेता के लिए पुलिसकर्मी छाता लेकर खड़े हैं क्या पुलिस का यही कार्य है ? अभी पुलिस तृणमूल नेता के घर काम करने चले जा रहे हैं असली काम पुलिस नहीं कर रही है . इस सरकार में जो नहीं होना था वही हो रहा है.तृणमूल नेत्री सायनी घोष को ई डी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि तृणमूल नेत्री सायनी घोष विधानसभा चुनाव में मेरे खिलाफ खड़ी थी उस समय उनके पास क्या था ? आज 2 साल के अंदर ही देखा जा रहा है कि उनके पास डेढ़ करोड़ का फ्लैट है वह कहां से आया ? ईडी एवं सीबीआई द्वारा विभिन्न घोटालों के जांच में सायनी घोष का नाम आ रहा है इसलिए ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। यह दिखाता है कि तृणमूल के सभी बड़े नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.


0 टिप्पणियाँ