रानीगंज- शुक्रवार की देर रात करीब बारह बजे रानीगंज के बल्लभपुर पेपर मिल में काम करने के दौरान हादसे में एक मजदूर की मौत को लेकर पेपर मिल क्षेत्र में सनसनी फैल गई . श्रमिकों का विरोध शुक्रवार रात से शुरू होकर शनिवार तक चला.पेपर मिल के मजदूरों और विभिन्न श्रमिक संघों के नेतृत्व मृतक के परिवार, पड़ोसियों और सहयोगियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. घटना के अनुसार नूपुर गांव निवासी 49 वर्षीय ब्रजेन मंडल शुक्रवार को रानीगंज स्थित बल्लभपुर पेपर मिल में नाइट शिफ्ट ड्यूटी करने गया था, रात के काम के दौरान वह अचानक कोयला स्टॉक क्षेत्र में चला गया और घायल हो गया.वह वहां कोयले की आपूर्ति करने वाली जेसीबी मशीन की बकेट की चपेट में आ गया. घटना को देखते ही उसके साथी उसे तुरंत इलाज के लिए रानीगंज के आलूगोरिया प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया. इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, पुलिस उक्त श्रमिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजाPप. इस आकस्मिक मौत से पेपरमिल क्षेत्र में सनसनी का माहौल है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पेपर मिल परिसर में भारी संख्या में पुलिस, कॉम्बैट फोर्स और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है. हालांकि इन सभी में प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

0 टिप्पणियाँ