रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने द ट्रेड शो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस



 रानीगंज-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया. इस संवाददाता सम्मेलन में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया,सचिव मनोज केशरी,कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खैतान,रमेश लोयलका,अरुमय कुंडू,कौलाश मोदी महिला सदस्यों में रूबी गढ़वाला, वाणी खैतान,शाश्वती चटर्जी उपस्थित थे. संवाददाता सम्मेलन के जरिए आगामी 28 और 29 जून को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से होने वाले प्रथम द ट्रेड शो के बारे में जानकारी प्रदान की गई. इस ट्रेड शो में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं द्वारा निर्मित की गई सामग्री को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा. अरुण भरतिया ने बताया कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स से बड़ी संख्या में महिलाएं भी जुड़ी हैं. 4 मार्च को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा का उद्घाटन हुआ था .उसके बाद महिला दिवस मनाया गया तथा और भी कई कार्यक्रम किए गए .इस बार इस कार्यक्रम को किया जा रहा है ,ताकि रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों में जो महिला उद्यमी हैं उनको उनके सामानों के विपणन के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके. उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय ट्रेड शो में 25 स्टॉल लगाए जाएंगे जहां घरेलू इस्तेमाल की चीजों के साथ-साथ खाने के स्टॉल भी रहेंगे. इन सभी स्टालों में जो सामान उपलब्ध रहेगा वहीं महिला उद्यमियों द्वारा बनाया गया होगा .उन्होंने सभी से 28 और 29 जून को होने वाले इस ट्रेड शो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया ताकि रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों की महिला उद्यमियों की हौसला अफजाई की जा सके .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता