स्वच्छता पखवाड़े के तहत कुनुस्तोड़िया क्षेत्र से जागरुकता वैन की रवानगी




जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में 16 जून, 2023 से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत आज क्षेत्रीय कार्यालय से एक जागरुकता वैन को रवाना किया गया. इस वैन का उद्देश्य आसपास के ग्रामीणों को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की उचित जानकारी देते हुए उन्हें प्लास्टिक के उपयोग से बचने हेतु जागरूक करना रहा. ग़ौरतलब है कि इस जागरूकता वैन को कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. इसी कड़ी में आसपास के गाँवों के निवासियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानि और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देकर सभी को सचेत करने के उद्देश्य से इस जागरूकता वैन को रवाना किया जा रहा है, जिसके साथ क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अभिरूप बासु और क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी श्री ज्योति प्रसाद बोरी स्थानीय ग्रामों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे. इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात