कोलकाता-लंबे अरसे से इंडियन सिनेमा फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, 16 जून 2023 को मोस्ट अवेटेड मूवी ऑफ द ईयर आदि पुरुष कई भाषाओं में रिलीज हुई, मगर इस मूवी के टीजर रिलीज़ के बाद से ही यह विवादों में बनी हुई थी, तो फिर मूवी रिलीज के बाद कोई विवाद ना हो ऐसा कैसे होगा, मूवी रिलीज हुई और थिएटर पर दर्शक मूवी देखने तो पहुंचे मगर हाथ जोड़ते हुए बाहर निकल कर अन्य लोगों से रिक्वेस्ट है इस मूवी में पैसे खर्च ना करें यह मूवी है या मजाक पता नहीं। हमारी रामायण कथा जो कि पूरे विश्व में काफी लोकप्रिय और चर्चित कहानी है इसके बारे में बच्चे बच्चे को जानकारी है मगर अफसोस 500 करोड़ की बजट में बनी इस मूवी के डायरेक्टर ओम राऊत को इसकी जानकारी बिल्कुल नहीं थी। अब उन्होंने रामायण के ऊपर मूवी को बनाया है या अपने किसी मनगढ़ंत कहानी पर फिल्म बनाया है। इंडियन सिनेमा के दिग्गज स्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान ने इस मूवी में मुख्य भूमिका निभाई है। ऐसे बड़े अभिनेताओं ने मिलकर भी इस मूवी का मजाक ही बनाया है ना तो इस मूवी में कांटेक्ट है ना ही एक्टिंग है और ना ही रामायण का कोई टच। पूरे विश्व भर में यह मूवी सबका फेवरेट मिम मटीरियल बना हुआ है उसके अलावा और कुछ नहीं। इस मूवी के वीएफएक्स से लेकर मूवी के डायलॉग ओवररेटेड और थर्ड क्लास है। असली रामायण की कहानी बच्चे बच्चे तक जानते हैं मगर इस मूवी में आपको कोई भी सच्चाई, मनोरंजन और प्रभु श्री राम और माता सीता की कहानी देखने को नहीं मिलेगी। यहां तक कि इस मूवी को मात्र 2.7 आईएमडीबी रेटिंग दी गई है, यानी के बिलों एवरेज से भी कम।
तो आप भी इस मूवी को अपने आसपास के थिएटर में जाकर देख सकते हैं और अपनी राय हमें कमेंट पर जरूर बताएं.




0 टिप्पणियाँ