चाचा की बाइक चोरी करने के आरोप में भतीजा एवं उसका साथी गये जेल, चोरी की बाइक किया बरामद







रानीगंज-चाचा की बाइक चोरी करने के आरोप में भतीजा व उसका साथी गये जेल और इस घटना में, चोरी की बाइक को बरामद कर लिया गया.बाइक खरीदार को यह दिखाकर बाइक खरीदने का प्रलोभन दिया गया कि बिक्री के लिए और भी बाइकें हैं.पुलिस ने इस बाइक को चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि विगत एक जून रानीगंज के हाटतला क्षेत्र से सुबह करीब छह बजे कसाई मोहल्ला निवासी मोहम्मद उमर क़ुरैशी की बाइक घर के सामने खड़ी थी. सुबह जब वह स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने गया तो चोरों ने पार्किंग से बाइक चुरा ली. जब उस व्यक्ति ने रानीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई . रानीगंज थाने की पीसी पार्टी की पुलिस ने घटना की जांच की और रानीगंज थाना क्षेत्र में जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर मुख्य आरोपी का पता चला. वहीं देखा गया कि इस बाइक की चोरी में बाइक मालिक का भतीजा जुड़ा हुआ है. मामले की जांच के बाद पुलिस ने सबसे पहले रानीगंज बस स्टैंड क्षेत्र से 28 वर्षीय मोहम्मद बसारत कुरेशी और उसके साथी आतिफ इकबाल को गिरफ्तार किया. जब बीते तीन जून को पुलिस ने आसनसोल जिला अदालत में आरोपियों को पेश किया, तो न्यायाधीश ने पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड का आदेश दिया. इसके बाद पुलिस ने बंदियों को अपनी हिरासत में ले लिया और जब उन्होंने बाइक खरीदने वाले रिसीवर से पूछताछ की तो फोन पर बताया कि और भी कई बाइक है, पुलिस उन्हें चोरी के सामान के साथ चुपके से फंसाने के लिए ले मंगलपुर बुलाया. जहां 32 वर्षीय अंडाल थाना क्षेत्र के उखरा का एक अस्थायी निवासी और बीरभूम जिले के यूवराजपुर के निवासी शेख रियाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों को सोमवार को फिर आसनसोल जिला न्यायालय भेज दिया.सोमवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी और रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर सुदीप दासगुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस विषय की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने रखा. एसीपी सेंट्रल ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करेंगे कि आरोपी किसी अन्य चोरी के मामले से जुड़े हैं या नहीं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात