जामुड़िया में बीजेपी नेता को पीटने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा





जामुड़िया - आगामी 8 जुलाई को पूरे पश्चिम बंगाल में पंचायत वोट करवाए जाएंगे. इस को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना- अपना प्रचार सभा, दीवार लेखन कार्य में जुड़ चुकी है, इसके साथ भी राजनीतिक पार्टियों में मारपीट एवं आरोप -प्रत्यारोप की घटना भी बढ़ती जा रही है . इसी क्रम में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के शयामला ग्राम पंचायत अंतर्गत अली नगर गांव में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में दीवार लेखन को लेकर विवाद हो गया. बीजेपी नेता रमेश पाल जो खुद उम्मीदवार हैं, उन्होंने कहा कि जामुड़िया तृणमूल कांग्रेस दो नंबर के ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष एवं उम्मीदवार सिद्धार्थ राणा ने उन्हें दीवार लेखन करने से रोका एवं धमकी दी और मारपीट भी की. बीजेपी नेता ने आरोप लगाए कि लगातार हम लोगों को यह लोग धमकियां दे रहे है ,ताकि इस चुनाव में इस पंचायत इलाके से उनकी हार ना हो जाए, लेकिन हम लोग धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. बीजेपी के लिए कार्य करते हैं और करते रहेंगे. वीडियो में स्पष्ट देख सकते हैं किस तरह से सिद्धार्थ राणा हमें डरा धमका रहे हैं, इसके खिलाफ हम लोग थाने में एवं निर्वाचन कमिशन के साथ-साथ पार्टी को भी अवगत कराया है .वहीं इस विषय पर सिद्धार्थ राणा तृणमूल कांग्रेस जामुड़िया दो नंबर ब्लॉक अध्यक्ष सह उम्मीदवार ने कहा कि हम पार्टी के कार्य से उस रास्ते से जा रहे थे अलीनगर में हमारी गाड़ी को बीजेपी नेता रमेश पाल एवं उनके साथियों ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे, हमारे साथ हाथापाई और हमला भी किया. हम लोगों ने किसी भी तरह की दीवाल लेखन नही रोका, मारपीट भी किसी से नहीं की, जो भी आरोप लगा रहे हैं ,सरासर गलत है. इसके खिलाफ हम लोग थाने में शिकायत कर रहे हैं. बीजेपी के पास और कोई रास्ता नहीं है, इसीलिए इस तरह की मनगढ़ंत बातें बना रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता