रानीगंज- रानीगंज के तार बांग्ला मैदान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रानीगंज ब्रांच की तरफ से जन सुरक्षा कैंपेन का आयोजन किया गया .यहां पर रानीगंज स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर इंद्रनील आमीन, सीआरओ श्वेता रानी सिंह, कस्टमर असिस्टेंट प्रियंका पाल तथा दीपांकर गोराई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जनरल की पल्लवी शर्मा साहिब पाल एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के विमल किशोर फाइनेंस, मैनेजर विमल राय ,सीएसपी आशिर सरफराज संजीव यादव सहित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तमाम कर्मचारी गण उपस्थित थे. इस बारे में ब्रांच मैनेजर इंद्रनील आमीन ने बताया कि आज रानीगंज स्टेट बैंक की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी जन सुरक्षा कैंपेन का आयोजन किया गया है. यह हर साल मई और जून महीने में होता है .इस कार्यक्रम के जरिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है ,इनमे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना सहित और भी तमाम तरह की परियोजनाओं का लाभ ग्राहकों को पहुंचाया जा रहा है. इसके लिए उन्होंने ग्राहकों को धन्यवाद दिया कि वह इतनी गर्मी में भी यहां पर आए हैं, उन्होंने विशेष रूप से धन्यवाद दिया सीएसपी आशिर सरफराज और संजीव यादव को.



0 टिप्पणियाँ