जामुड़िया-श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड कंपनी के दवारा श्याम मेटालीक्स फाउंडेशन के तहत सीएसआर के अंतर्गत 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों एवं आस पास के ग्रामीण बच्चो तथा महिलाओ के साथ अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया. ईसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण वासियो एवं प्लांट के कर्मचारियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बनाना है. योगा दिवस में जामुड़िया एवं मंगलपुर प्लांट के कुल 120 तथा ग्राम अंचल से 60 लोगो ने भाग ले कर इस शिविर को सफल बनाया . सभी लोगो ने यह प्रण लिया की योग को अपनाते हुए हम अपने स्वास्थय का ध्यान रखेगे एवं दुसरो को भी प्रेरित करेंगे. शिविर को सफल बनाने में कंपनी के सुमित चक्रवर्ती (निदेशक-सीएसआर),एच आर एवं एडमिन डिपार्टमेंट के अमित कुमार मंडल,साकेब अहमद, कौशिक गोश्वामी, संदीप गुप्ता एवं सीएसआर डिपार्टमेंट से उर्मिला चटर्जी , प्रिती मुख़र्जी एवं शिल्पी मुख़र्जी की भूमिका रही .
योगा शिक्षक के रूप में कंपनी के एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट की मौमिता रॉय एवं मंगलपुर के योगा शिक्षक सुशांत घोसल उपश्थित रहे.






0 टिप्पणियाँ