रानीगंज-श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड कंपनी के दवारा श्याम मेटालीक्स फाउंडेशन के माधयम से सीएसआर के अंतर्गत स्किल डेवलपमेंट एन्ड एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स पीलर के अंतर्गत में ग्रामीण युवाओ को खेल के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विगत 2 वर्षो से कंपनी द्वारा फुटबॉल अकादमी चलाई जा रही है, जिसमें छात्र एवं छात्राएं दोनों की टीम प्रशिक्षण लेती है. टीम ने विगत दो वर्षो में लगभग 21 ट्रॉफी अर्जित किये.
फुटबॉल अकादमी को सुचारु रूप से चलाने के लिए बुधवार को सुमित चक्रवर्ती (निदेशक-सीएसआर), श्री जे.एस. नायडू (संयंत्र प्रमुख - मंगलपुर) द्वारा मंगलपुर आवास में 23 खिलाड़ियों की क्षमता वाली आवासीय फुटबॉल अकादमी का उद्घाटन किया गया .
एसएसपीएल फुटबॉल अकादमी से कुल 80 खिलाड़ी (लड़कियां और लड़के) नियमित रूप से कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं.
फुटबॉल अकादमी को आवासीय करने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देना, विभिन्न स्थानों से बेहतर खिलाड़ी प्राप्त करना, भविष्य में अकादमी को सुसज्जित करें.
कार्यक्रम में मंगलपुर के फैक्ट्री मैनेजर उज्ज्वल चटर्जी, जामुडिया के एडमिन हेड कौशिक गोस्वामी, फुटबॉल एकादमी के कोच इंद्रनील चटर्जी, नीति बाउरी एवं समस्त खिलाडियो के साथ जामुडिया प्लांट से उर्मिला चटर्जी एवं राकेश दे उपस्थित थे.




0 टिप्पणियाँ