नशा विरोधी दिवस पर पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली





रानीगंज-सोमवार को रानीगंज थानांतर्गत निमचा पुलिस द्वारा नशा विरोधी दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाली गई,। रैली में स्कूली बच्चों के अलावा एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी, रानीगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदीप्त दास गुप्त, निमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास सहित निमचा फांड़ी के पुलिस अधिकारी, सीपीएफ कर्मी एवं जेके नगर बाजार के समाजसेवी उपस्थित थे. रैली निमचा फांड़ी से निकल कर जेके नगर बाजार होते हुए लाइनपार इलाके का परिक्रमा करते हुए वापस निमचा फांड़ी आकर समाप्त हुई. इस दौरान बच्चों ने नशे के खिलाफ लिखे हुए प्लेकेट बोर्ड हाथों में लिए हुए थे तथा नशे के खिलाफ नारा लगा रहे थे.साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा माइकिंग कर नशे से बचने तथा इससे होने वाले दुष्प्रभावों को बताते हुए लोगों को जागरुक किया. रैली के पश्चात पुलिस ने सभी बच्चों को कॉपी, कलम तथा मिठाई के पैकेट वितरित किए. इस विषय में श्रीमंत बनर्जी ने बताया कि आज नशा विरोधी दिवस है इस अवसर एक जागरूकता रैली निकाली गई. इसके जरिए लोगों को नशे की लत के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। इस रैली का मकसद लोगों को जागरूक करना है ताकि कोई भी नशे की लत का शिकार ना हो क्योंकि नशे की लत एक बार हो जाने से उस व्यक्ति के साथ साथ पूरा परिवार और पूरे समाज का नुकसान है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल