पटना में जो विपक्ष दल के नेता जूटे, वह सभी फ्यूज बल्ब की तरह है-विधायक अग्निमित्रा पाल






 रानीगंज-आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल शनिवार को रानीगंज के निमचा काली मंदिर में पूजा करने पहुंची. इसके साथ उन्होंने रानीगंज में पंचायत चुनाव प्रचार की शुरुआत की. इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने जब  उनसे पूछा कि कल पटना में विपक्षी दलों के कई नेता एकत्रित हुए थे और उन्होंने रणनीति तैयार की थी, इस पर कटाक्ष करते हुए विधायक ने कहा कि कल पटना में जो लोग इकट्ठे हुए थे वह सारे फ्यूज बल्ब की तरह हैं, जो सूरज की तरह चमक रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लड़ने का सपना देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि कल जो भी पटना में इकठ्ठा हुए थे सब महाठग थे ,जो महाठगबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज उन्होंने मां काली से प्रार्थना की कि आने वाला चुनाव शांतिपूर्ण हो और किसी मां की गोद खाली ना हो. उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग अदालत के आदेश तक को नहीं मान रहा है .उन्होंने कहा कि इसके लिए उनको अदालत के अपमान का दोषी करार दिया जा सकता है .अदालत के आदेश के विपरीत राज्य चुनाव आयोग काम कर रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो केंद्रीय सुरक्षा बल चुनाव के लिए आ रहे हैं ,एक दिन के मतदान के लिए वह काफी नहीं है. अगर यह मतदान चार चरणों में हो तो जितने सुरक्षा बल आ रही है, उससे शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सकता है .लेकिन एक दिन के चुनाव के लिए यह सुरक्षा बल काफी नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय सुरक्षाबलों के बलबूते राजनीति नहीं करती वह राजनीति करती है, जनता के बलबूते जनता उनके साथ ह. 2018 के पंचायत चुनाव में भी टीएमसी द्वारा इसी तरह से हिंसा का सहारा लिया गया था ,जिसका जवाब आम जनता ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दे दिया था. इस बार भी अगर टीएमसी पंचायत चुनाव में हिंसा का सहारा लेती है, तो आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बंगाल की जनता टीएमसी को सबक सिखा देगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की अवस्था इतनी खराब हो चुकी है कि कल से भाजपा प्रत्याशी रमेश सिद्धार्थ राणा और उनके साथियों ने हमला कर दिया भाजपा प्रत्याशी अपने साथियों के साथ दीवार कर रहे थे जब उन पर यह हमला किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता