टीएमसी द्वारा निकाली गयी मशाल जुलश



रानीगंज- रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस की तरफ से तार बांग्ला इलाके में टाउन तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से एक विशाल मशाल यात्रा निकाली गई .यह मशाल यात्रा रानीगंज तार बांग्ला टाउन कार्यालय से शुरू होकर नेताजी मोड़ पर आकर खत्म हुई. रानीगंज तृणमूल कांग्रेस टाउन अध्यक्ष रुपेश यादव के नेतृत्व में निकली इस मशाल यात्रा में एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, सदन कुमार सिंह, विक्टर बनर्जी, संदीप भालोटीया सहित क्षेत्र के तमाम तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे .इस मौके पर रूपेश यादव ने कहा कि आज की मशाल यात्रा दिल्ली में भारत के गौरव पहलवानों पर दिल्ली पुलिस द्वारा जांच किया गया है .उसके खिलाफ निकाली गई है 
.उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते हैं .महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन यह देखा गया कि जिन महिला पहलवानों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है .उनको किसी अपराधी की तरह पुलिस द्वारा हटाया गया वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि हिंदू खतरे में है .यह भाजपा कहती है रुपेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा को सही में लगता है कि हिंदू खतरे में है तो अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के अध्यक्ष क्यों बने हैं. उनको बजरंग दल का अध्यक्ष बनना चाहिए. यह कहां का इंसाफ है कि भाजपा नेता अपने बेटे बेटियों को सुरक्षित रखें और आम जनता आपस में लड़ मरे .वहीं उन्होंने वामपंथियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 34 सालों तक वामपंथियों ने पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी अत्याचार किया. अब एक बार फिर से वामपंथी अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हैं, लेकिन वामपंथियों को फिर से लोगों पर अत्याचार करने नहीं दिया जाएगा .वहीं उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया कि टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर कोई हमला हुआ था.
#####फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर