जामुड़िया : क्लीन आसनसोल ग्रीन आसनसोल के तहत मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो एक क्षेत्र के निंघा,जामुड़िया बाजार श्रीपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में नगर निगम की ओर से एक जागरूकता अभियान चलाते हुए रैली का आयोजन किया गया. विभिन्न वार्डो में स्थानीय पार्षदों ने इसका प्रतिनिधित्व किया .बोरो क्षेत्र के वार्ड संख्या दो एवं चार में जामुड़िया बस स्टैंड से एक रैली का आयोजन किया गया. यह रैली मुख्य बाजार ,सिधुकान्हू मोड़ ,नंदीमोड होते हुए अपायन भवन के पास समाप्त किया. इस रैली में नगर निगम के कर्मचारियों ने हाथो में तख्तियां लिए हुए चल रहे थे. इस कार्यक्रम में बारे नगर निगम के बोरो एक के सेनिटरी इंस्पेक्टर निर्मल मंडल ने कहा कि भीषण गर्मी में मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए एवं साफ सफाई व्यवस्था के लिए जागरूकता के लिए नगर निगम हमेशा ही इस प्रकार का अभियान का संचालन करती रहती है. इस मौके पर वार्ड संख्या दो की पार्षद श्रावणी मंडल ने कहा कि नगर निगम आम जनता को सिर्फ सेवा मुहैया नही कराती है, बल्कि जनता की स्वास्थ्य एवं परिसेवा के लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाती है .इस मौके पर पार्षद अब्दुल हाउस,संजय बनर्जी, सहित नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुए अधिकारी एवं समस्त वार्ड के सुपर वाइजर मौके पर उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ