तीराट ग्रामवासियों ने पुनः हाई वाल माइनिंग का कार्य रुकवाया



 रानीगंज- रानीगंज विधानसभा अंतर्गत तिराट क्षेत्र के लोगों ने उनके गांव में चल रहे इसीएल के हाई वाल माइंस के काम को पुनः रुकवा दिया और पथ अवरोध किया. इनका आरोप है कि ईसीएल के इस खदान में हो रहे धमाकों के कारण इनके घरों को नुकसान पहुंच रहा है. इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं तब भी महिलाओं ने प्रबंधन के सामने अपनी समस्याएं रखी थी तब प्रबंधन ने वादा किया था कि उनके घरों की मरम्मत की जाएगी. लाइट पानी की व्यवस्था की जाएगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा .गांव वालों का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया जा रहा है, और लगातार हो रहे धमाकों के कारण उनके घरों को नुकसान पहुंच रहा है. इसी के खिलाफ आज गांव वालों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही ग्रामीणों का आरोप है की ग्रामीणों की समस्याओं को प्रबंधन तक पहुंचाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति शुभंकर पाल को पुलिस द्वारा रात के 2:00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया. इनका सवाल है कि क्या वह व्यक्ति अपराधी था कि उनको रात के 2:00 बजे इस तरह से गिरफ्तार किया गया .उन्होंने जल्द से जल्द उसे व्यक्ति बिना किसी शर्त के रिहाई की मांग की इनका कहना है कि इस माइंस के कारण यहां के किसानों को भी नुकसान पहुंच रहा है उनकी खेती योग्य जमीन कम होती जा रही है. इनका साफ कहना है कि एक तरफ जहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसानों के समर्थन में हमेशा आवाज बुलंद करती है वही ईसीएल और स्थानीय पुलिस प्रशासन किसानों और स्थानीय ग्रामीणों के खिलाफ काम कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात