जामुड़िया --- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के पंचायत की सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपनी उपस्थिति का आभार करा रही है. अभी तक जो उम्मीदवार नामांकन दाखिल किए हैं उनमें जिला परिषद से श चंपा हरिजन तथा समिति से भक्ति चक्रवर्ती एवं मोहम्मद सिराज ने अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरा. प्रभात खबर से वार्ता के दरमियान पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी बंगाल में 46 वर्षों तक शासन में नहीं रहने के बाद भी आज अपनी उपस्थिति का आभास कराने में सफल रही है. यूं समझें कि वर्तमान समय में हम लोग दही में एक जोरन का काम कर रहे हैं आने वाले दिनों में इसी जोरन से दही जमेगी और जनता को छाछ और लस्सी का आनंद मिलेगा . इस अवसर पर उपस्थित थे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, भक्ति पदो चक्रवर्ती , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भगीरथ चक्रवर्ती, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पार्थो मंडल, मिथुन हरिजन एवं अन्य.


0 टिप्पणियाँ