जामुड़िया : जामुड़िया ब्लाक एक स्थित मदनतोड़ ग्राम पंचायत समिति से तृणमूल प्रत्याशी झंटू मंडल और अनिमेष बैनर्जी के बीच लम्बी खींचा तानी के बाद आखिरकार नामांकन वापस लेने के दिन झंटू मंडल ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया . मंगलवार को नामांकन वापसी की समय सीमा से महज पांच मिनट पहले बीडीओ कार्यालय मे उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया. उन्होंने कहा की विधायक हरेराम सिंह के आदेश और पार्टी अनुशासन की रक्षा के लिए नामांकन वापस लिया . इस विषय को लेकर तृणमूल उम्मीदवार झंटू मंडल ने कहा कि पार्टी के उच्च नेताओं के निर्देश पर अपना नामांकन पत्र जमा किया था .झंटू मंडल के नाम से दीवार लेखन भी लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन फॉर्म बी दो जमा करने के दिन ही पंचायत समिति के पूर्व अनिमेष बनर्जी ने फॉर्म जमा कर सिंबल हासिल कर लिया था . उन्होंने अनिमेष बनर्जी के खिलाफ पार्टी के आला अधिकारी को भी लिखित शिकायत की थी और इस मामले से अवगत कराया था ,लेकिन सभी ने आश्वासन दिया कि पार्टी के उम्मीदवार झंटु मंडल ही होंगे. झंटू मंडल ने कहा की में पेशे से शिक्षक हूँ इस घटना को लेकर उसकी बहुत बदनामी हुई है. उन्होंने कहा की किस तरह से अनिमेष बनर्जी ने उनके साथ धोखा किया है और वह कैसे अनिमेष बैनर्जी ने पार्टी द्वारा नामित किए जाने के बावजूद बी दो फॉर्म जमा किया.उधर अनिमेष बनर्जी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के निर्देश पर नामांकन पत्र जमा किया था.प्रखंड अध्यक्ष के निर्देश पर उन्होंने बी-2 का फार्म भी भरा ,जिसके लिए उन्हें तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिन्ह मिला है. मेने निस्वार्थ होकर इतने सालो से तृणमूल कांग्रेस के लिया कार्य किया है .जनता मुझे पसंद करती है. जनता की वजह से दोबारा मुझे खड़ा होने का मौका मिला है, में जनता के बीच रहकर काम करना चाहता हूँ, ताकि किसी को हम से कोई नराजगी ना हो.


0 टिप्पणियाँ