रानीगंज में भाजपा प्रार्थियों ने भरा नामांकन, अग्निमित्रा पाल ने शांति पूर्ण रुप से नामांकन के बाद संतोष जताया



रानीगंज : रानीगंज के रानीसायर स्थित ब्लॉक कार्यालय में नामांकन के चौथे दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रार्थीयों ने नामांकन जमा किया. सुरक्षा की दृष्टि से यहां धारा 144 लगी हुई थी,तथा भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे. रानीगंज के ग्राम पंचायत में केवल भाजपा प्रार्थियों द्वारा कुल 84 प्रार्थीयों ने नामांकन किए एवं पंचायत समिति में कुल 12 भाजपा एवं 1 सीपीएम प्रार्थियों ने नामांकन किए. ग्राम पंचायत में भाजपा के बल्लभपुर से भाजपा से 17, तिराट से 9, जेमेरी ग्राम पंचायत से 11, एगरा से 14 एवं आमरासोता से 5, रोतिबाटी से भाजपा चार एवं सीपीएम चार प्रार्थीयों ने नामांकन जमा किया. मालूम हो कि अभी तक सत्ता दल तृणमूल ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. इसलिए इन पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा अभी नामांकन नहीं हुआ है.





 वहीं मंगलवार को आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अपने समर्थकों एवं प्रार्थीयों साथ बीडीओ कार्यालय पहुंची. यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, विधायक ने आरोप लगाया कि एक पुरुष पुलिस ऑफिसर ने उनको कोहनी से धक्का मारकर हटाने की कोशिश की इस पर विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने उस पुलिस अधिकारी को अपनी हद में रहने की सलाह दे डाली. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जिस राज्य में पुलिस मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुल महिलाओं का अपमान करती हैं, महिलाओं के बारे में अनाप-शनाप बातें करती हैं वहां उनके मातहत काम करने वाले पुलिस अधिकारी महिलाओं के साथ गलत आचरण करेंगे इसमें क्या आश्चर्य है ? उन्होंने कहा कि यही शिक्षा पुलिस को मिली है लेकिन अब यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद ही उन्होंने पुलिस अधिकारी से कड़े शब्दों में विरोध जताते हुए अपनी बात रखी थी हालांकि इस घटना पर जब मीडिया कर्मियों ने पुलिस के एक उच्च अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी घटना की खबर उनके पास नहीं है इस बारे में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पुलिस कर्मी अपने मंत्री से शिक्षा लेकर अनवरत झूठ बोल रहे हैं क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह से लेकर रात तक सिर्फ झूठ ही बोलती हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना को ज्यादा तूल देकर वह पंचायत चुनाव के नामांकन और चुनाव प्रक्रिया से ध्यान भटकाना नहीं चाहती उन्होंने कहा कि राज्य में महिला कमिशन हो या बाल कमीशन किसी भी संस्था का कोई महत्व नहीं रह गया है ममता बनर्जी ने बड़ी कुशलता के साथ इन सारी संस्थाओं का महत्व खत्म कर दिया है ताकि वह अपनी मनमानी कर सकें.

वह भाजपा के उम्मीदवार और उनके प्रस्तावक बीडीओ कार्यालय के समक्ष डीसीआर केंद्र में प्रवेश कराने के बाद बीडीओ कार्यालय के बाहर नामांकन के शुरू से अंत तक अग्रमित्रा पाल बैठी रहीं.

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान तृणमूल ने एक नवज्वार कार्यक्रम शुरू किया है ,जिसके जरिए एसी कारों और टेंट पर लाखों रुपये खर्च कर उम्मीदवारों की सूची लाई जाएगी, लेकिन आज नामांकन पत्र जमा करने का चौथा दिन है, तृणमूल उम्मीदवारों की सूची के साथ बाहर नहीं आ सकी, उनका दावा है कि तृणमूल लोगों को धोखा दे रही है वे मुख्यमंत्री हैं और अभिषेक बनर्जी के नाम पर तंज कसते हुए कहा कि 30 हजार नए उम्मीदवार हैं, जिससे पुराने कार्यकर्ताओं को इस सूची में जगह नहीं मिलेगी. इसलिए उन्होंने दावा जब तृणमूल उम्मीदवार की सूची जारी होगी तो पुराने एवं नए तृणमूल कर्मियों के बीच आग भड़केगी.

अग्निमित्र पौल ने नामांकन के बाद बीडीओ अभिक बनर्जी से मिली. साथ ही उन्होंने पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद नोनिया से भी मुलाकात की. उन्होंने शांतिपूर्ण नामांकन के लिए संतोष जताया. साथ ही उन्होंने अन्य जिलों में तृणमूल द्वाराभाजपा कर्मियों से मारपीट का विरोध भी जताया. इस पर विनोद नोनिया ने कहा कि हमारे यहां सब शांतिपूर्ण है। ममता बनर्जी ने हमें सभी को शांति पूर्ण रुप से नामांकन कराने को कहा है. इस मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात बताया. इस विषय पर विनोद नोनिया ने बताया कि अचानक हमारे कक्ष में आ गई तब मैं समिति का कुछ कार्य कर रहा था. उन्होंने बताया कि मैं अपने कार्यालय में हूं जानने के बाद शिष्टाचार के नाते मिलने आ गई.उन्होंने तृणमूल के नामांकन के विषय में प्रश्न किया तो मैंने बताया कि इसका फैसला ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी लेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता