बांसड़ा कोलियरी के एक मजदूर का शव अस्पताल के शौचालय से मिला, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में चल रहा था इलाज





रानीगंज-ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया अंतर्गत बांसड़ा कोलियरी सी पीट के अंडर ग्राउंड मजदूर 44 वर्षीय बापी मोची की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसको बीते 16 जून को कुनूस्तोड़िया एरिया अस्पताल के पुरुष वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था,जिसके बाद 19 जून सोमवार की सुबह पुरुष वार्ड के शौचालय से उनका झूलता शव पाया गया. दूसरी और मृतक पत्नी शकुंतला देवी और परिजनों के मन में आशंका है कि आखिर अस्वस्थ बापी कैसे आत्महत्या कर सकता है, यह जरूर षड्यंत्र के तहत हत्या हैं. वहीं श्रमिक संगठन ने यह अनुमान लगाया के शायद चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा में लापरवाही के कारण कोई अनहोनी घटी और उसे आत्महत्या ठहराने की कोशिश की गई हैं. एक तरफ इस घटना को लेकर अटकले लगी हुई हैं तो दूसरी तरफ आखिर सच्चाई क्या हैं वह अब तक किसी को नहीं पता. वहीं मृतक के परिजनों ने श्रमिक संगठन के साथ मिलकर यह दावा किया कि उन्हें न्याय चाहिए और तो और कोलियरी प्रबंधन को उन्हें 24 घंटे के अंदर मुआवजे के साथ-साथ मृतक के पुत्र को नौकरी भी देनी होगी, इन सभी विवादों के बीच मृतक का शव शौचालय में झूलता ही रहा परिजनों ने ज़िद की के हमारे पक्ष में फैसले के बाद ही शव को उतारा जाएगा. इस मौके पर जब कुनूस्तोड़िया एरिया अस्पताल के सीएमओ एसके पाल से सवाल किए गए तो उन्होंने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया ज़ाहिर करने से इंकार कर दिया, और तो और कुनूस्तोड़िया एरिया के एरिया पर्सनल राजेश त्रिवेदी ने भी इस विषय पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया‌. इन सभी विवादों के कारण मामला इतना गर्मा गया कि श्रमिक संगठन में परिजनों के साथ कोलियरी के सी पिट बंद कर ट्रांसपोर्टिंग को ठप्प कर दिया. फिलहाल अब तक प्रबंधन और परिजनों के बीच समझौते का फैसला नहीं हुआ हैं, अब फैसले के बाद भी शव को फंदे से उतारा जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता