महिला का शव रेल पटरियों से बरामद, आशंका प्रेम प्रशंग में गई जान




सालानपुर-सालानपुर थाना अंतर्गत जेमहारी रेलवे गेट के समीप आसनसोल जाने वाले रेल पटरीं के किनारे एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के रामडीह रेलवे लाइन के समीप रहने वाले सुबल पंडित के 38 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। बताया घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि महिला बीती बुधवार रात से लापता। महिला का शव गुरुवार सुबह जेमहारी रेल गेट के समीप रेलवे लाइन किनारे मिला। बताया जा रहा है कि महिला का एक पैर कट गया है एंव सर समेत शरीर में काफी चोट लगी है है। वही घटना की सूचना पा कर आरपीएफ एंव जीआरपी की टीम मौके पर पहुँची। जीआरपी ने महिला के शव को कब्जे लेकर आगे की जाँच के लिये जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्रथमिक जांच में बताया जा रहा है कि महिला किसी ट्रेन की चपेट में आकर दुर्घटना की शिकार हुई होगी।


वही मामले को लेकर मृत महिला के पति सुबल पंडित ने बताया कि कल रात रिंकू ने घर मे सब को खाना बना कर दिया एंव खाने के बाद से महिला घर से लापता है आज सुबह पति ने बहुत खोजा पर वह नही मिली। कुछ समय बाद किसी ने जानकारी दी कि ट्रेन के पटरियों पर एक महिला का शव मिला है उन्होंने ने मौके पर पहुँच कर देखा कि उनकी पत्नी रिंकू की शव है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी ने उनसे कहा था कि वह जेमहारी के एक युवक से बहुत प्यार करती हैं एंव उससे शादी करना चाहती है इसलिए वह पति से तलाक चाहती थी।

हालांकि घटना को लेकर अबतक कुछ भी साफ नही हो पाया है। कोई घटना को हत्या बता रहा है, तो कोई दुर्घटना। वही घटना के बाद से ही इलाके में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है महिला के तीन बच्चे है जिनमें से एक लड़की की शादी पिछले महीने 2 मई को हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार