ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

क्षेत्र के कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ 






जामुड़िया-ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आज से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हुई ग़ौरतलब है कि 16/06/2023 से आरंभ होकर यह पखवाड़ा 30/06/2023 तक मनाया जाएगा.इसकी शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई जब क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी ने क्षेत्रीय सम्मेलन कक्ष में उपस्थित क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलवायी. साथ ही, श्री त्रिवेदी ने सभी को सूचित किया कि इस पूरे पखवाड़े के दौरान क्षेत्र में विविध आयोजन किये जाएँगे जिनमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है वहीं, क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी श्री ज्योति प्रसाद बोरी ने इस पखवाड़े के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूपरेखा सभी के सामने रखी. वहीं, क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने भी स्वच्छता पखवाड़े की सफ़लता की कामना की और आशा व्यक्त की कि हम सभी मिलकर इस आयोजन को सफ़ल बनाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल