सदगुरु कबीर प्रकट दिवस पर निंघा आश्रम में हवन यज्ञ भंडारा, बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना




आसनसोल : सद्गुरु कबीर प्रकट दिवस के अवसर पर ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान के निंघा आश्रम द्वारा रविवार को विश्व शांति वैदिक महायज्ञ आयोजित हुआ। साथ ही उड़ीसा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति के लिए एक मिनट मौन रखकर प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान, मंगल गान एवं स्वर्वेद महाग्रंथ का पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात भजन, प्रवचन तथा एक कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ आयोजित हुआ। जिसे आश्रम के पुरोहित कृष्णा प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण कराया। इसके पश्चात सद्गुरु की आरती हुई। इसके पश्चात सभी ने बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस विषय पर आश्रम के महाप्रबंधक वीके सिंह ने बताया कि ब्रह्मविद्या के आदी प्रचारक सदगुरु कबीर साहब को माना जाता है। आज ही के दिन वह प्रकट हुए थे एवं ब्रह्मविद्या का प्रचार प्रसार किया था। इस दिन को हम लोग प्रकाट्य दिवस रुप में मनाते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल को झकझोर देने वाली एक ट्रेंन दुर्घटना शुक्रवार की रात उड़ीसा के बालासोर में हुई है। जिसमें लगभग 300 लोग मारे गए हैं एवं नौ सौ के लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों के आत्मा के शांति के लिए हम लोगों ने एक मिनट का मौन रखा। साथ ही उन्होंने बताया कि विहंगम योग संस्थान विश्व शांति के लिए वैदिक महायज्ञ करवाती है तथा अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती है। संस्थान के अंतर्गत गौशाला, चिकित्सालय, वृद्धाश्रम, बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए गुरुकुल, आपदा में मानव समाज की सहायता, गरीबों को मुफ्त भोजन सहित अन्य कई सामाजिक कार्य करती है। विहंगम योग के साथ जुड़कर लोग अपने शारीरिक बौद्धिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रचारक आलोक साहा एवं रीता साहा, संयोजक उमेश सिंह, सहसंयोजक ललन सिंह, कोषाध्यक्ष भोला सिंह, आश्रम के व्यवस्थापक बद्री प्रसाद, सुशीला देवी, अशोक सिंह, गणेश बर्नवाल, ज्ञान स्वरूप डांगी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता