बेरोजगारी के खिलाफ युवक की तिरंगा यात्रा, दो महीनों की यात्रा कर पहुँचा आसनसोल




आसनसोल-देश मे निरंतर बढ़ते बेरोजगारी एंव भ्रष्टाचार के खिलाफ कलकत्ता के माँ दक्षिणेश्वरी काली मां से संकल्प कर उत्तर प्रदेश का युवक तिरंगा लेकर निकला पैदल यात्रा पर। बुधवार युवक अपने यात्रा के क्रम में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 19(2) होते हुये। झारखंड से होते हुए राज्य के आसनसोल क्षेत्र पहुँचे। युवक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का कर्राई गाँव का रहने वाला है, उनका नाम सुदेश कुमार है जो पेसे से दिहारी मजदूर है। युवक ने बताया कि देश मे आज बड़े पैमाने पर बेरोजगारी एंव भ्रष्टाचार बढ़ रही है और मानवता खतरे है। जिसको लेकर मैने माँ दक्षिणेश्वर काली माँ से संकल्प किया है कि माँ देश को भ्रष्टाचार एंव बेरोजगारी से मुक्त करे इसलिये वे देश के राष्ट्रीय ध्वजा के साथ उत्तर प्रदेश के इटवा से कलकत्ता के दक्षिणेश्वर मंदिर तक पैदल यात्रा निकाली है। उन्होंने ने बताया कि यात्रा को करीब दो महीने हो चुके है और उन्होंने ने इस दौरान करीब 1300 किलोमीटर का रास्ता तय कर लिया है। उन्होंने ने बताया कि वह दिन में यात्रा करते है एंव शाम में सुरक्षित स्थन पर रुक जाते है क्योंकि की शाम के बाद राष्ट्रिय ध्वजा को नही फहराना चहिये। उन्होंने ने बताया कि वह इसे पहले अपने घर से साइकिल से दिल्ली जा चूकें है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन