सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर कारखाना कर्मी से 6 लाख रुपयों की ठगी





जामुड़िया- जामुड़िया के एक निजी कारखाना में कार्यरत रजनीश उपाध्याय जामुड़िया थाना में साइबर अपराध के तहत रिपोर्ट लिखाया. इस बारे में रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके साथ फ्रॉड हुआ है, उन्होंने बताया 16095434877 नंबर से व्हाट्सएप पर उनको एक संदेश प्राप्त हुआ. सोशल मीडिया के जरिए इस नंबर पर एक महिला से उनकी दोस्ती हुई ,जो कि खुद को अमेरिका की रहने वाली बता रही थी. उस महिला ने कहा कि वह भारत घूमने आना चाहती है ,और क्योंकि वह भारत में रजनीश उपाध्याय के अलावा और किसी को नहीं पहचानती तो वह उनसे आकर भारत में मिलना चाहती है, ताकि वह भारत उनके साथ घूम सके. रजनीश उपाध्याय ने कहा कि अभी व्यस्त हैं .समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन उस महिला ने जिद की. इसके बाद उस महिला ने उन्हें संदेश भेजा कि वह भारत आ गई है ,लेकिन उनके पास 65000 अमेरिकी डॉलर है और अगर इस राशि को भारतीय मुद्रा में परिवर्तित नहीं किया गया तो उन पर मामला दर्ज हो जाएगा. इसलिए उन्होंने रजनीश उपाध्याय से फौरी तौर पर कुछ आर्थिक मदद मांगी और वादा किया कि वह उन्हें यह पैसे लौटा देंगे राजेश उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने उस महिला की मदद की और धीरे-धीरे ₹600000 से कुछ ज्यादा उनको दिए रजनीश उपाध्याय ने कहा कि इसके बाद उस महिला ने उनसे सारे संपर्क काट दिया. जब उनको एहसास हुआ कि उनके साथ धोखेबाजी हुई है तो उन्होंने जामुड़िया थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई .इस मामले के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर अब्दुल समद के नेतृत्व में मामले की जांच की गई और अभी तक ₹209765 से कुछ ज्यादा की रकम वापस पाने में सफलता मिली है. इसके लिए उन्होंने जामुड़िया थाना को धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त कि उनकी बाकी की रकम भी जल्द से जल्द उनको मिल जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात