भागवत कथा के समापन दिवस पर मेगा निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर,500 लोगो ने कराया स्वास्थ्य जांच





जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या सात स्थित इकड़ा ग्राम के चंडीपुर फुटबॉल मैदान में हुए भागवत कथा के समापन दिवस पर ग्रामीणों की पहल से इकड़ा हाई स्कूल में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. यह स्वास्थ्य जांच दुर्गापुर के गौरी देवी असप्ताल के चिकित्सको के सहयोग से किया गया. शिविर क्षेत्र के गरीब लोगों के हित के बारे में सोचकर आयोजित किया गया था. इसका उदेश्य अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जो खर्च करने की क्षमता नहीं रखते हैं उसके लिए इस शिविर का आयोजन किया गया था,जिसमें 500 से अधिक लोगों ने बिना किसी शुल्क के स्वास्थ्य जांच कराये.शिविर में आंखों की जांच और ईसीजी के अलावा अन्य रोगों की भी जांच किया गया. इस मौके पर ग्रामीण आशीष घोष ने कहा कि हमलोग ग्रामीण इलाकों में रहने के कारण यहाँ से बाजार काफी दूर होने के कारण यहाँ पर सही रूप से हमलोगों को स्वास्थ्य जाँच के लिए सोचना पड़ता है . इलाके में सही रूप से कोई स्वास्थ्य केन्द्र भी उपलब्ध नहीं है, इस लिए जिस तरह से ग्राम वासी के सहयोग से यह स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया है,उससे पूरे ग्रामवासी लाभान्वित हुए हैं. इस मौके पर सजल चटर्जी सहित भागवत कथा के आयोजक समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर