रानीगंज-रानीगंज औद्योगिक नगरी मंगलपुर क्षेत्र स्तिथ श्याम सेल कारखाना के सामने मंगलपुर ग्राम वासियों ने युवाओं को रोजगार देने हेतु विरोध प्रदर्शन जताया. प्रदर्शनकारी श्यामल बाउरी ने बताया कि कारखाने की तरफ से जल्दी ही दो नए प्लांट की शुरुआत की जाने वाली है, लेकिन उस प्लांट में प्रबंधन की तरफ से किसी भी स्थानीय युवकों के नियोग करने के वादे अनुसार रोज़गार प्रदान नहीं किया जा रहा है. जब कारखाना लगी तब प्रबंधन ने मंगलपुर गांव के बेरोजगार युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार रोजगार देने का वादा किया था लेकिन अब प्रबंधन अपने वादे से मुकर रही है, इतना ही नहीं सीएसआर फंड से मंगलपुर गांव में विकास कार्य करने का भी वादा किया गया था लेकिन वह भी पूरा नहीं किया गया.ग्रामवासी महिला कल्पना बाउरी ने बताया कि ग्रामवासी कारखाना का धूल कण खाते है,प्रदूषण के कारण अंचल के सभी पौधों के पत्ते काले पड़ गए है,तालाब ,कुंवे के पानी की परत काली पड़ गए है,पर प्रबन्धन इन सब से अनजान बनी हुई है .प्रबंधन के इस रवैए से नाराज़ ग्राम वासियों ने आज जमकर प्रदर्शन किया. दूसरी ओर इस विषय पर कंपनी के सीनियर कमर्शियल मैनेजर उज्जवल चैटर्जी ने कहा कि गांव वालों की यह सभी मांगे बेबुनियाद है, और कारखाने में किसी भी बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति नहीं होती हमेशा ही आसपास के लोगों की ही नियुक्ति की जाती है, मगर फिलहाल कोई भी पद खाली नहीं है और किसी की भी नियुक्ति नहीं हो रही, तो जब नियुक्ति होगी तब ग्राम वासियों की मांगों पर भी विचार किया जाएगा.



0 टिप्पणियाँ