Slide 1 Slide 2 Slide 3

कृष्णा प्रसाद ने रेप पीड़िता को न्याय दिलवाने का दिया आश्वासन




आसनसोल : अंडाल निवासी एक मुस्लिम युवती के साथ 5 वर्ष पहले बलात्कार हुआ था तबसे वह बलात्कार करने वाले अपराधी को सजा दिलाने के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन अभी तक उसको न्याय नहीं मिला है। आखिरकार वह न्याय दिलाने के लिए शिल्पांचल के विख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के पास गुहार लगाई है। गुरुवार को वह कृष्णा प्रसाद के कार्यालय में आकर उनसे फरियाद की कि 5 साल से वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। इसके लिए वह कानून मंत्री मलय घटक से लेकर तृणमूल के नीचे से ऊपर तक के सभी नेताओं से गुहार लगा चुकी है। लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिला है। पीड़िता की फरियाद को सुनकर कृष्णा प्रसाद ने आश्वासन दिया कि वे जाति धर्म भाषा को देखकर कार्य नहीं करते हैं। वह सभी लोगों को लेकर चलते हैं। सभी के साथ न्याय होना चाहिए।इस मामले में भी वह पीड़िता का सहयोग करेंगे। इसके लिए चाहे जो करना पड़े। उसके लिए वह तैयार हैं। लेकिन वह पीड़िता को अवश्य इंसाफ दिलवागें। अदालत में भी यदि जो भी खर्च होगी। वह करने के लिए तैयार हैं। लेकिन पीड़िता को अवश्य इंसाफ दिलवाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त