अभिषेक बनर्जी के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे केंदा मैदान



 जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित केन्दा फुटबॉल मैदान में सर्व भारतीय तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बैनर्जी आने को लेकर जायजा लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, अभिषेक बनर्जी के सुरक्षा अधिकारी ओर विधायक पहुंचे केन्दा मैदान में.ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने अपनी तैयारियाँ अभी से ही शुरू कर दिया है ताकि इस पंचायत चुनाव में विरोधी दल को शून्य कर सभी पंचायत इलाकों में अपनी शानदार जीत कर सके. इस चुनाव के मद्देनजर सर्व भारतीय तृणमूल कांग्रेस के महासचिव श्री बैनर्जी को 16 मई आगमन को लेकर जामुड़िया ब्लॉक दो स्थित केन्दा फाड़ी के समीप मैदान में होने वाले सभा को लेकर शुक्रवार को विधायक हरेराम सिंह सह प्रशासनिक अधिकारी और अभिषेक बनर्जी के सुरक्षा अधिकारी ने जायजा लिया. उस मैदान का जहां पर सभा होने वाली है. अभिषेक बनर्जी के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभिषेक बनर्जी सीधे केन्दा के मैदान में पहुंचेंगे जहां पर लिट्टी चोखा का आयोजन किया गया है, उसके बाद अभिषेक बनर्जी सीधे दुर्गापुर की ओर रवाना होंगे, रात को विश्राम वे दुर्गापुर में ही करेंगे .इस मौके पर एसीपी सेंट्रल श्रीमन्तो बनर्जी दमकल विभाग के अशिकारी मौजूद थे. विधायक हरेराम सिंह ने अपने सभी कार्यकर्ता के साथ एक विशेष चर्चा किया और बताया की उनके आगमन को लेकर क्या क्या चीजों की जरूरत है सबसे पहले उन्हे जल्द से जल्द तैयारियाँ अभी से ही शुरू कर देना चाहिए. उनके इस सभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होगे .इस भीषण गर्मी को देखते हुए जनता के लिए बैठने से लेकर पीने के पानी तक की वयवस्था करनी होगी | इस मौके पर एसीपी ट्रफिक प्रदीप कुमार मंडल, जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, ट्रैफिक प्रभारी प्रसनजीत मंडल, केन्दा फाड़ी के सुकान्तो दास, जामुड़िया ब्लॉक एक टीएमसी अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी, ब्लाक दो के अध्यक्ष सिदार्थ राणा, उदीप सिंह, लालटु काजी, असित मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात