राजू झा हत्याकांड - रांची से दो गिरफ्तार



आसनसोल : कोयला व होटल कारोबारी राजू झा हत्याकांड में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। राज्य पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने राजू झा की हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में इंद्रजीत गिरी और लालबाबू कुमार शामिल है। पुलिस ने सोमवार को रांची के एक घर से दो लोगों को गिरफ्तार किया था । इस मामले में पुलिस अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार इंद्रजीत का घर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है और लालबाबू का घर बिहार के गया जिले के कालीपुर थाने के अकबरपुर में है। हालांकि, वे एक महीने से रांची के जगन्नाथपुर में एक किराये के मकान में रह रहे थे। स्थानीय थाना पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को बर्दवान सीजेएम कोर्ट में पेश कर 10 दिन की पुलिस हिरासत लिया गया। इससे पहले राजू झा की हत्या के आरोप में अभिजीत मंडल  को दुर्गापुर से गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, राजू झा की हत्या करने के बाद बदमाशों ने कार बदल ली थी और वे एक सफेद कार में सवार होकर भाग गए थे। कार दिल्ली से इंद्रजीत और लालबाबू ने मंगवाई थी। पुलिस उस कार को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं।उल्लेखनीय है कि बीते 1 अप्रैल की शाम शक्तिगढ़ के पास अपराधियों ने राजू झा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों की संख्या तीन थी और वे नीली कार में पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जांचकर्ताओं को पता चला कि कार झारखंड से आई थी। जांच के बाद पता चला कि सुपारी किलर नीली कार छोड़कर सफेद कार में सवार होकर झारखंड की ओर चले गए थे। पुलिस को गिरफ्तार अभिजीत मंडल से पूछताछ के बाद सफेद रंग की कार, इंद्रजीत और लालबाबू के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद रविवार को एसआईटी के कुछ पदाधिकारी रांची के लिए रवाना हो गए।पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद एसआईटी को एक और शख्स का नाम मिला है। जांचकर्ताओं को यह भी पता चला है कि उसने कुछ लोगों के साथ दुर्गापुर में एक व्यापारी की हत्या की योजना पर चर्चा की थी। अब अगर उस सफेद कार का पता चला तो उन्हें लगता है कि राजू झा की हत्या की जांच में कई पेंच खुलेंगे। हालांकि अभी तक पुलिस हत्या के मास्टरमाइंड और हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान