जामुड़िया - रानीगंज कोयलांचल के बैंकों के भीतर और बाहर सुदखोरो के जमावड़ा के विरुद्ध कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निघा स्तिथ केनरा बैंक के बाहर प्रदर्शन कर बैंक प्रबन्धक को ज्ञापन सौंपा.कांग्रेसी कार्यकर्ता ने बताया की कोयला श्रमिको द्वारा जीवन भर की कमाई हुई जमा पूँजी को सूदखोर निगल जाते है ओर ढ़कार तक नहीं लेते हैं ,लेकिन अब उनकी खैर नहीं .इसे लेकर जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस द्वारा निघा स्तिथ केनरा बैंक के पास विरोध कर इस बैंक प्रबंधक को एक ज्ञापन दी जा रही है. संगठन की मांग है कि बैंक के किसी भी कार्य में दलाल मंडली सक्रिय न हो. गौरतलब है कि इस क्षेत्र में बीते दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से 17 मई को उदय सिन्हा और राजाराम केवट नाम के दो लोग इसीएल के एक सेवानिवृत्त गुरभजन पासवान से लगभग 7 लाख 70 हजार रुपये गबन करने के आरोप में श्रीपुर फाड़ी ने इन दोनो लोगों को गिरफ्तार किया था, इसलिए कांग्रेस संगठन ने दावा किया है कि बैंक के कार्य के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि बैंक के किसी भी कार्य में कोई बेईमान व्यक्ति या दलाल हस्तक्षेप न कर सके. बैंक के वित्तीय लेन-देन के बाद हर दिन बैंक के कर्मचारियों के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति बैंक के अंदर नहीं होना चाहिए. यदि जमाकर्ता ऋण लेना चाहते हैं तो उन्हें सीधे बैंक के माध्यम से यह ॠण प्राप्त करना चाहिए. ऐसे में यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी बिचौलिया किसी भी तरह से सक्रिय न हो. अगर आने वाले दिनों में आम जमाकर्ताओं के हित में इन मुद्दों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में यह संगठन और बड़ा आंदोलन करेगा. इस मौके पर सोमनाथ चटर्जी, सचिव पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस कमेटी, एसएम मुस्तफा पार्षद आसनसोल टाउनशिप, परितोष बाउरी अध्यक्ष जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस कमेटी, शांति गोपाल साधु, कुंदन शर्मा, फिरोज खान, इश्तियाक अंसारी, मुक्ति नाथ दुबे, एमडी सिराज, मिथुन, आलोक नंदी, रुस्तम अंसारी, निमाई मालाकार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ