चिरेका में कार्य के दौरान हुये हादसे में रेलकर्मी की मौत



चित्तरंजन-चित्तरंजन रेल कारखाना में कार्य के दौरान हादसे में 30 वर्षीय रेलकर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत रेलकर्मी रोहित कुमार शुक्ला चितरंजन के 27 नम्बर रोड स्थित क्वार्टर नम्बर 6 में अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कारखाना में एमटीएस दुकान में करीब 35 फिट ऊपर क्रेन मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, और नीचे गिर गये, घटना में उन्हें सिर एंव पैर में गम्भीर चोट आई। घयाल अवस्था मे उन्हें तत्काल साथी कर्मियों द्वारा रेलवे अधिकारियों की मदद से रोहित को करीब के चित्तरंजन केजी अस्पताल लेजाया गया, जहाँ डॉक्टर ने रोहित की नाजुक हालत देख दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात करीब12 बजे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रोहित का परिवार पूरी तरह से टूट गया है, बूढ़ी मां का रो-रो कर बुरा हाल है एंव बीमार पिता अभी कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। बता दे रोहित के पिता पूर्व सीएलडब्ल्यू कर्मचारी रह चुके है। पिता के स्थान पर ही रोहित को रेलवे कारखाने में कार्य मिला था। वही घटना के बाद सीआरएमसी नेता इंद्रजीत सिंह ने रेल कर्मियों से ओर भी अधिक जागरूकता के साथ कार्य करने की अपील कर रहे है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बिना जल्दबाजी के सुरक्षित तरीके से कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि रेलवे अधिकारी श्रमिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन