डॉ भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा लगाने को लेकर हुई विवाद



 जामुड़िया- भारत के संविधान निर्माता डॉ भीम राव के प्रतिमा लगाने का कार्य मंगलवार को जामुड़िया बोरो 1 अंतर्गत 11 नंबर वार्ड के श्रीपुर के तिनपटीया मोड़ पर की जा रही थी. पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मूर्ति को लगाने को विवाद खड़ा होने पर स्थानीय पुलिस ने वहां पहुंच कर काम रोक दिया.घटना की जानकारी मिलते ही हिंदी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सिंटू भुइँया मौके पर पहुंच गए. सिंटू भुइँया ने बाबासाहेब मूर्ति के निर्माण के निर्माण सामग्री लेकर खुद चारदीवारी का काम शुरू किया.





वहीं बाबासाहेब की मूर्ति लगाने में बाधा देने पर श्रीपुर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध स्थानीय लोगों ने आक्रोश दिखाया. महिलाएं एवं पुरुष भी बाबा साहेब के चित्र लेकर धरने पर बैठ गए।

 ज्ञात हो कि कोयला खदान की राष्ट्रीयकरण से पहले श्रीपुर तिनपटीया मोड़ नामकरण किया गया था , उसी जगह पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई जाती थी .हालांकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति मरम्मत के अभाव में टूट गई थी. स्थानीय लोगों द्वारा कुछ सालों से उस जगह पर फोटो लगाकर अंबेडकर की जयंती मनाई जाती थी.स्थानीय निवासी विजय पासवान ने बताया श्रीपुर तिनपटीया मोड़ पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति लगाई गई थी . इसी जगह पर जयंती मनाई जाती थी . कुछ समय पहले मूर्ति टूट गयी. ईसीएल द्वारा रखरखाव ना होने के कारण बाउंड्री वॉल टूट गई थी . स्थानीय लोगों द्वारा मूर्ति स्थापित करने के लिए बाउंड्री बनाई जा रही थी, लेकिन स्थानीय श्रीपुर फाड़ी प्रभारी शेख रियाजुद्दीन के निर्देश पर मंगलवार को काम रोक दिया गया . हमलोगों ने फाड़ी प्रभारी से मुलाकात की‌. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा चारदीवारी करने के लिए आपत्ति जताई गई है इसीलिए कार्य को बंद कर दिया ‌. हम लोगों ने स्थानीय पार्षद मोहम्मद आरिफ से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह भी इस जगह आकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाते हैं ,इसलिए इस जगह पर उनको कोई भी आपत्ति नहीं है. वही तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू भुइँया ने कहा कि स्थानीय निवासी द्वारा उन्हें जानकारी प्राप्त हुई श्रीपुर तिनपटीया मोड़ पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति थी . फिलहाल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति और बाउंड्री वॉल टूट गई थी पुनः मूर्ति का निर्माण किया जा रहा था लेकिन कुछ असामाजिक तत्व तथा आर एस एस के लोगो द्वारा गलत जानकारी देकर पुलिस प्रशासन को भ्रमित किया गया था और इस कार्य को बंद कर माहौल खराब किया जा रहा था,जिसे किसी कीमत पर होने नहीं दी जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार