स्पोर्ट्स असेंबली के नए रेस्टोरेंट मिल्स एंड मेमोरीज का उद्घाटन संस्थापक सदस्यों ने किया





 रानीगंज-रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली के नए आकर्षक रेस्टोरेंट "मील्स एंड मेमोरीज" का उद्घाटन गुरुवार की संध्या संस्था के संस्थापक सदस्यों ने किया. इसके बारे में जानकारी देते हुए स्पोर्ट्स असेंबली के अध्यक्ष पवन बाजोरिया ने बताया कि उनका पहले भी रेस्टोरेंट्स था, लेकिन इस रेस्टॉरेंट बिल्कुल नए सिरे से बनाया गया है. इसका कायाकल्प किया गया है, जहां लोगों को एक अलग अनुभव प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि इस रेस्टोरेंट में उत्तम क्वालिटी का शाकाहारी भोजन उपलब्ध होगा.सचिव सौरभ खैतान ने बताया कि यहां इंडियन, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल सहित विभिन्न तरह के भोजन उपलब्ध होंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले 7 से 10 दिनों के अंदर इस रेस्टोरेंट में ऑनलाइन पार्सल भेजने की भी सुविधा उपलब्ध होगी. इसके लिए कई ऑनलाइन प्रतिष्ठानों से बातचीत हो चुकी है ,उन्होंने कहा कि आज से ही व्यक्तिगत तौर पर पार्सल भेजा जा रहा है वहीं उन्होंने कहा कि लोगों को यह लगता है कि स्पोर्ट्स असेंबली जैसे संस्थानों द्वारा संचालित रेस्टोरेंट में खाने की कीमत काफी ज्यादा होती है इस अवधारणा को तोड़ने के लिए उनको एक बार यहां आना चाहिए तो उनको समझ में आएगा कि यहां बेहद कम कीमत पर उच्चतम गुणवत्ता संपन्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य राजेन्द्र प्रसाद खैतान,महेश सराया, राजा लुहारूवाला, रमेश झुनझुनवाला,गोविंद साव,अनीश पोद्दार,कमल नयन झुनझुनवाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार