काजी नजरुल की जन्म जयंती पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने काजी नजरूल को श्रद्धांजलि दिया




 जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के चुरूलिया स्थित विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आसनसोल दक्षिण के भाजपा विधायक अग्नीमित्रा पाल ने कवि को श्रद्धांजलि अर्पित करने चुरूलिया पहुँचे .इस मौके पर कवि को श्रद्धा सुमन अर्पित किया .इसके पश्चात उन्होंने चुरूलिया एकाडमी का भी जायजा लेकर विद्रोही कवि नजरुल इस्लाम की रखी सभी सामग्री को नमन किया. जानकारी प्राप्त के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चुरूलिया मे कवि काजी नजरुल इस्लाम की जन्म जयंती के अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है .इस वर्ष 26 तारीख से मेले का आयोजन किया गया है. इस मौके पर अग्नीमित्रा पाल ने कहा कि उनके दवारा लिखे गये सारी कविताएँ आज भी सभी लोगों के दिलों में बसे हुए है ,ओर वे सभी को एक साथ लेकर चला करते थे .लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद यह सब खत्म हो गये. आज अगर कोई लोग चाय की दुकान में बैठकर चाय पीते है, तो उनके घर में जरूर पुलिस पहुँचेगे ,लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता जग गई है. इस मेले को लेकर दूर दराज से देखने आये महिलाओं ओर युवतियों में एक भय का माहौल बना हुआ है .शाम या रात को इस मेले में जाना वह अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती है. इसे लेकर विधायक ने पुलिस अधिकारीयो से मुलाकात की और मेले में आने वाली महिलाओं ओर युवतियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की.उन्होंने कहा कि आज आसनसोल शिल्पाचंल मे कानून वयवस्था की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि यहाँ कि महिलाए कहीं भी सुरक्षित नहीं है. इस लिए उन्होंने पुलिस से खास तौर पर यह मांग की है .महिलाओं ओर युवतियों मेले में आने वाली सभी को पुलिस के दवारा सुरक्षा प्रदान करना होगा. इस मौके पर संतोष सिंह, रंजीत गाँधी, जय गणेश सिंह, साधन माजी, पोल्टू घोषाल, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, अनमोल सिंह, लक्ष्मण बाऊरी, मनोज सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता