गोवर्धन पूजा विकास समिति द्वारा श्री कृष्ण प्रतिमा तथा गोवर्धन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई





 जामुड़िया-जामुड़िया के निघा एरोड्रम अंचल स्तिथ नव निर्मित श्री गोवर्धन मंदिर का उद्घाटन समारोह धूमधाम के साथ सम्प्पन हुई.एक और जहां भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी, रविवार सुबह श्री गोवर्धन मंदिर से 251 महिला एवं कन्याओं ने कलश लेकर निंघा राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए निंघा बाजार स्टाफ क्लब निंघा मिशिर बांध तालाब से जल भरकर निंघा दुर्गा मंदिर होते हुए शिव मंदिर में परिक्रमा कर ग्वाला पाड़ा, नीचे सेंटर, गीधोड़िया पाड़ा के रास्ते निंघा एरोड्रम स्थित श्री गोवर्धन मंदिर में कलश लाया गया .इसके साथ ही यहां 24 घंटा अखंड कीर्तन भी आयोजित हुआ,रामायण पाठ की गयी. इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव मनोज कुमार यादव, रानीगंज के ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष तथा पार्षद रुपेश यादव ,भुइँया समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिंटू भुइँया ने एकसाथ फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया . इस कार्यक्रम के दौरान गोवर्धन मंदिर में श्री कृष्ण प्रतिमा का अनावरण भी हुआ.इस मौके पर गोवर्धन पूजा विकास समिति के विशिष्ट अतिथियों को बैच एवं गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर मनोज कुमार यादव ने कहा कि निंघा एरोड्रम स्थित श्री गोवर्धन (श्री कृष्ण )भगवान का प्रतिमा तथा मंदिर बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी.भगवान श्री कृष्ण का गोवर्धन स्वरूप पशुपालक रक्षक के रूप में है इसलिए उनकी तरफ से बहुत पहले ही पहल की गई थी और एक बड़े बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया . सभी समाज के सहयोग से गोवर्धन (श्री कृष्ण )भगवान का प्रतिमा तथा मंदिर स्थापित किया गया इसमें यादव समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों का सहयोग रहा ‌.उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे चलकर यह मंदिर पूरे जिले में पशुपालकों के लिए केंद्रीय स्थल बने . इस जगह पर विभिन्न कार्यक्रम किया जाए ताकि पशुपालक इकट्ठा होकर अपनी समस्या को भी विचार विमर्श कर सके .हम लोग भी इस जगह पर धर्म के साथ पशुपालक रोजगार पिछड़ रहा है .उसे आगे कैसे बढ़ाए और सभी सुविधाएं विशेषकर सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जाए ताकि जगह पशुपालक चिकित्सा निर्माण किया जाए इसलिए सभी से विचार-विमर्श कर आगे की कार्य किया जाएगा. रुपेश यादव ने कहा बहुत दिनों से इस जगह पर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति रखा गया था आज मंदिर एवं प्रतिमा का अनावरण होने से पूरे इलाके में खुशी की माहौल है क्योंकि उनके हाथों में सुदर्शन चक्र रहने के बावजूद उनके मुंह में हर समय बांसुरी रहते थे जिनके पास बड़े-बड़े महल है लेकिन सुदामा जैसे मित्र को भी अपने गले लगाते हैं ऐसे व्यक्ति जो दिखावा पर पर नहीं समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाए इसके कार्य करते है .निंघा क्षेत्र पशुओं की सुरक्षित स्थान बनेंगे हम लोग इसके लिए कार्य करेंगे जरूर . इस मौके पर गोवर्धन पूजा विकास समिति के अध्यक्ष राजू यादव सचिव अरविंद यादव कोषाध्यक्ष शिव सागर यादव सुरेंद्र यादव पप्पू सिंह मनोज पासवान दरोगा यादव मुकेश यादव देव नारायण यादव राजदेव यादव शिवपाल यादव पार्षद उषा पासवान मुख्य पुजारी आर्य पलाद प्रह्लाद गिरी मुख्य रूप से उपस्थित थे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन